Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Transfer: यूपी में सात PPS अफसरों के तबादले, अजय कुमार सिंह को गाजियाबाद कमिश्ररेट में तैनाती

    IPS And PPS Transfer List Update डिप्टी एसपी के तबादले इस बार किए गए हैं। रवि कुमार सिंह को गाजियाबाद कमिश्नरेट से गोरखपुर भेजा गया है। माना जा रहा है कि पुलिस विभाग में जल्द अन्य अधिकारियों के भी तबादले की तैयारी है। पीपीएस संवर्ग के बीते दिनों पदोन्नति पाए अधिकारियों को भी जल्द अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी जाएगी।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 11 Aug 2024 08:50 AM (IST)
    Hero Image
    UP News: सात पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। पुलिस विभाग में आईपीएस अधिकारियों के साथ ही पीपीएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। डीजीपी मुख्यालय ने सात पुलिस उपाधीक्षकों की तबादला सूची जारी की है। डीजीपी मुख्यालय में तैनात अजय कुमार सिंह को गाजियाबाद कमिश्ररेट में तैनाती दी गई है!

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाम -                         वर्तमान तैनाती -                                                      नवीन तैनाती

    रवि कुमार सिंह - गाजियाबाद कमिश्नरेट - गोरखपुर

    अजय कुमार सिंह - चुनाव प्रकोष्ठ, डीजीपी मुख्यालय - गाजियाबाद कमिश्नरेट

    दरवेश कुमार - सिद्धार्थनगर - गोरखपुर।

    नितिन तनेजा - गोरखपुर - वाराणसी कमिश्नरेट।

    देवी दयाल - रेलवे, मुरादाबाद - एलआइयू, गोरखपुर।

    अनिल कुमार वर्मा - पीटीसी, सीतापुर - रेलवे, मुरादाबाद।

    संजय सिंह - 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर - बस्ती।

    अभी दो दिन पहले की आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। एसपी केशव कुमार व राम नयन सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई थी। महेंद्र पाल सिंह को एसपी क्राइम व शिवाजी को एसपी तकनीकी सेवाएं के पद पर नियुक्त किया था।

    ये भी पढ़ेंः सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा; पैसे लेकर करवा दी विवाहितों की शादी

    हाजी याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज फिर मुश्किल में, धाेखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज; दारोगा और मुंशी निलंबित

    10 अपर पुल‍िस अधीक्षकों के क‍िए गए थे तबादले

    बता दें, पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। इससे पहले शासन ने 11 जुलाई को 10 अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले थे। एएसपी कुंभ मेला के पद पर भी दो अधिकारियों की भी तैनाती की गई। डीजीपी मुख्यालय ने ट्रांसफर ल‍िस्‍ट जारी की थी।