विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से दरोगा और सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 43 उम्मीदवार सफल

Published: Fri, 17 Jul 2026 11:03 PM (IST)

उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे से उपनिरीक्षक और सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. कुशल खिलाड़ी कोटे से उपनिरीक्षक, सिपाही भर्ती परिणाम घोषित।

  2. उपनिरीक्षक के 43, सिपाही के 427 उम्मीदवार चयनित।

  3. चयनित उम्मीदवारों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कुशल खिलाड़ी कोटे से उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस सिपाही, पीएसी सिपाही की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

उप निरीक्षक के रिक्त 91 पदों के सापेक्ष 43 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। इनमें 23 पुरुष और 20 महिलाएं हैं। इसी तरह नागरिक पुलिस, पीएसी सिपाही के 546 रिक्तियों के सापेक्ष 427 उम्मीदवारों को चयनित घोषित किया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव ने परिणाम घोषित होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुरुष वर्ग के 25 और महिलाओं के लिए 23 खेल विधा में उपलब्धि के लिए भर्ती के लिए अर्ह माना था।

यह भी पढ़ें- यूपी में ग्राम और जिला पंचायतों से पास कामों को DM की परमिशन से करा सकेंगे प्रशासक, जल्द निर्देश जारी करेगी सरकार