विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 76184 अभ्यर्थी शार्ट लिस्ट

Published: Fri, 31 Jul 2026 06:22 PM (IST)

UP Police Recruitment Exam 2025: परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार लिखित परीक्षा में अर्ह ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025

  2. अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट 17 अगस्त से

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 का प्रारंभिक परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। इसके लिए 76184 अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्ट करने के साथ हर वर्ग का कटऑफ भी जारी किया है। यह परीक्षा 32,679 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं।

परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार लिखित परीक्षा में अर्ह अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की कार्यवाही 17 अगस्त से होगी। अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सितम्बर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

लिखित परीक्षा परिणाम इस लिंक upcons2025.com/conwrittentest पर देंखें। विस्तृत जानकारी के लिये बोर्ड की वेबसाइट- uppbpb.gov.in का अवलोकन करें।

इस भर्ती का अंतिम चयन परिणाम प्रकाशित होने के पश्चात अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंक बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी जिसकी तिथि एवं प्रक्रिया से यथा समय अवगत कराया जाएगा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट कटऑफ

अनारक्षित महिला के लिए 255.84 कटऑफ
अनारक्षित पुरुष के लिए 258.03 कटऑफ
EWS महिला के लिए 247.35 कटऑफ
EWS पुलिस के लिए 247.93 कटऑफ
OBC महिला के लिए 249.27 कटऑफ
OBC पुरूष के लिए 251.03 कटऑफ
SC पुरुष के लिए 239.34 कटऑफ
SC महिला के लिए 236.31 कटऑफ
ST महिला के लिए 211.47 कटऑफ
ST पुरूष के लिए 220.10 कटऑफ।

यह भी पढ़ें- कानपुर में यूपी पुलिस आवास निगम के JE पर बड़ी कार्रवाई, 5 साल की जांच में आय से 39.48 लाख ज्यादा खर्च का खुलासा

यह भी पढ़ें- UP Police Bharti Result 2026: खत्म होने वाला है इंतजार, इस वीक के आखिर में घोषित हो सकता है परिणाम