विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बड़े पैमाने पर पुल‍िसकर्मि‍यों को म‍िला प्रमोशन, 384 हेड कांस्टेबल भी बने सब इंस्‍पेक्‍टर

Published: Mon, 02 Feb 2026 09:16 PM (IST)

पुलिस मुख्यालय ने 121 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति के आदेश सोमवार को जारी कर दिए। वहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पुलिस मुख्यालय ने 121 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति के आदेश सोमवार को जारी कर दिए। वहीं 384 हेड कांस्टेबल को सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति दी गई है। 

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने ज्येष्ठता के आधार पर वर्ष 2025 की रिक्तियों के सापेक्ष कर्मियों के नाम उपलब्ध कराए गए थे। डीआइजी स्थापना अखिलेश कुमार चौरसिया ने इसी सूची के आधार पर पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया।

सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बनने वालों में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात जयकरन सिंह, कृष्णपाल सिंह, प्रमोद कुमार यादव, रामस्वरूप, आशीष त्रिवेदी, रामस्वरूप, सुनील कुमार सिंह और संतोष कुमार पटेल शामिल हैं।

डीआईजी स्थापना के अनुसार सभी पदोन्नत सब इंस्पेक्टर को वर्तमान नियुक्ति स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। जिस तिथि से कार्यभार ग्रहण किया जाएगा, उससे दो साल की अवधि तक कर्मी परिवीक्षाधीन रहेंगे। यदि पदोन्नति पाए गए कर्मी का वर्तमान नियुक्ति स्थान स्थानांतरण के कारण बदल गया है तो, उन्हें नए नियुक्ति स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में गन्ने के खेतों में लहलहाएगी तिलहनी-दलहनी की फसल, CM योगी ने योजना तैयार करने के दिए निर्देश