Move to Jagran APP

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, नौ IPS और 92 PPS अफसरों के तबादले; देखें- पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में फिर बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षकों का तबादला करने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपायुक्तों को इधर से उधर किया गया है। कई को नए जिले में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 29 Oct 2021 01:32 AM (IST)
यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, नौ IPS और 92 PPS अफसरों के तबादले; देखें- पूरी ट्रांसफर लिस्ट
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में फिर फेरबदल किया है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में फिर बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षकों का तबादला करने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपायुक्तों को इधर से उधर किया गया है। कई को नए जिले में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया तो कुछ को सेनानायक व उप सेनानायक के पद पर भेजा गया है। नौ आइपीएस अफसरों के अलावा प्रांतीय पुलिस सेवा के 92 अधिकारियों के तबादले किये गए हैं।

loksabha election banner

जारी तबादला सूची के अनुसार राजेश कुमार श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक अपराध अलीगढ़ से सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, त्रिभुवन सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर से सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा, शशिकांत स्टाफ पुलिस अधीक्षक/आफीसर एडीजी जोन लखनऊ से पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ, राम सेवक गौतम पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक यातायात गोरखपुर से पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया है।

इसी प्रकार अजीत कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर, अवधेश सिंह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बाराबंकी से पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर, पंकज कुमार पांडेय पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ, डा. श्रीप्रकाश द्विवेदी पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी प्रतापगढ़ से पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ, अष्टभुजा प्रसाद सिंह पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ बनाया गया है।

रजनी सहायक पुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्ध नगर से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध अलीगढ़, शैलेंद्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अयोध्या से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर, रविशंकर निम अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक यातायात गोरखपुर, पूर्णेंदु सिंह अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ नगर से अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बाराबंकी, शैलेंद्र लाल अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़, डा. सुरेंद्र प्रताप सिंह उप सेनानायक एसडीआरएफ लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी प्रतापगढ़, इंदु प्रभा सिंह पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध प्रयागराज भेजा गया है।

विजय त्रिपाठी उप सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी से अपर पुलिस अधीक्षक बलिया, राजेश कुमार भारतीय अपर पुलिस अधीक्षक/सेक्टर आफीसर सीबीसीआइडी गोरखपुर से अपर पुलिस अधीक्षक भदोही, केशव चंद्र गोस्वामी अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती, कुलदीप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक प्रोटोकाल प्रयागराज से अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मुजफ्फरनगर, नम्रिता श्रीवास्तव पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर से अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर भेजा गया है।

अतुल कुमार सोनकर पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अयोध्या, अजय कुमार तृतीय पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू कानपुरनगर से अपर पुलिस अधीक्षक प्रोटोकाल प्रयागराज, आलोक सिंह पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक लोक आयुक्त लखनऊ प्रशासन से पुलिस उपाधीक्षक एटीएस लखनऊ के लिए स्थानांतरणाधीन थे अब उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक एटीएस लखनऊ बनाया गया है।

इसी तरह से ओमकार यादव मंडलाधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना अयोध्या से अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना प्रयागराज, हरि गोविंद उप सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मथुरा, सुधाकर यादव उप सेनानायक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से उप सेनानायक 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, बंशराज सिंह यादव उप सेनानायक 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर से उप सेनानायक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, लाल साहब यादव उप सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर से उप सेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, देवेंद्र भूषण उप सेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ से उप सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर भेजा गया है।

राधेश्याम राय अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा से स्टाफ आफीसर/अपर पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, जोगेंद्र पाल उप सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद से उप सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, रविंद्र कुमार वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक भदोही से अपर पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ, संजय कुमार यादव अपर पुलिस अधीक्षक बलिया से अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी सीतापुर, आशुतोष मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध प्रयागराज से उप सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, बलरामाचारी दुबे अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती से उप सेनानायक द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर, अनुराग सिंह पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मुजफ्फरनगर के पद पर स्थानांतरणाधीन थे अब उन्हें उप सेनानायक 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा, अरविंद मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से उप सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.