विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा खत्म, अंतिम दिन दो सॉल्वर समेत 7 गिरफ्तार

Published: Wed, 10 Jun 2026 09:42 PM (IST)

आरक्षी भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन दो सॉल्वरों सहित सात लोग गिरफ्तार किए गए। परीक्षा संबंधी भ्रामक सूचनाएं फैलाने के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. अंतिम दिन दो सॉल्वरों सहित सात लोग गिरफ्तार।

  2. भ्रामक सूचना फैलाने पर चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा।

  3. 21.92 लाख अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा में भाग लिया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आरक्षी भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन दो सॉल्वरों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर परीक्षा संबंधी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने के मामले में चार आरोपितों के विरुद्ध लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरक्षी नगारिक पुलिस व समकक्ष के 32,679 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में 21.92 लाख यानी 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 24.06 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इस परीक्षा के लिए 28,86,798 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 19,62,561 पुरुष व 9,24,237 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बुधवार को परीक्षा संपन्न होने पर राहत की सांस ली है। विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस बड़ी भर्ती परीक्षा शुचिता को लेकर सरकार भी गंभीर थी। नतीजतन जिला व पुलिस प्रशासन ने इसे लेकर पिछले एक माह से तैयारियां की थीं।

बुधवार को हुई परीक्षा में गौतमबुद्ध नगर के परीक्षा केंद्र मिहिर भोज पीजी कॉलेज में अंकित कुमार पुत्र सत्यदेव निवासी कुटियाना एटा को कूटरचित आधार कार्ड बनाकर परीक्षा में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं कानपुर नगर के परीक्षा केंद्र लालू प्रसाद इंटर कॉलेज, माल रोड में जौनपुर के गाजीपुर दरगाह निवासी नागेश कुमार को कूटरचित दस्तावेज बनाकर परीक्षा में शामिल होने के आरोप में पकड़ा गया है।

अलीगढ़ के डीएवी बालिका इंटर कॉलेज में सॉल्वर अंकित पुत्र रविंद्र सिंह निवासी तालिबपुर बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया है। वह लोकेश नामक अभ्यर्थी के स्थान पर कूटरचित आधार कार्ड बनाकर परीक्षा दे रहा था। उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

इसी प्रकार कानपुर नगर के परीक्षा केंद्र, लालू प्रसाद इंटर कालेज, माल रोड में जौनपुर की गाजीपुर दरगाह निवासी नागेश कुमार को कूटरचित दस्तावेज बनाकर परीक्षा में शामिल होने के आरोप में पकड़ा गया है। साथ ही मेरठ में रामसहाय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शाम की पाली में सॉल्वर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।

एटा निवासी आरोपित दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा था। भर्ती बोर्ड के अनुसार आरक्षी भर्ती परीक्षा में भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने व परीक्षा की शुचिता भंग करने के आरोप में 12 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

भ्रामक सूचना प्रसारित करने को लेकर मुकदमे दर्ज

  • यू-ट्यूब पर भ्रामक सूचना का वीडियो प्रसारित करने के आरोप में शुभम मित्तल के विरुद्ध लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
  • इंस्टाग्राम पर rashami68yadav नामक खाते से भ्रामक सूचना प्रसारित करने के मामले में लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
  • इंस्टाग्राम पर durgeshsaxena94 व mukti-reem-98 नामक खातों के माध्यम से भ्रामक सूचना प्रसारित करने के मामले में लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
  • इंस्टाग्राम पर rohit(oye hero), rohit vlogs-24-7 द्वारा भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में लखनऊ के हुसैन गंज में संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में मकानों की गणना का काम 80 फीसदी पूरा, पिछड़े जिलों पर प्रशासन की कड़ी नजर