ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार, जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के लिए पहली बार नियुक्त होंगे 15 DPRO, 21 नए पदों को मंजूरी
शासन ने पंचायती राज विभाग में 21 नए पदों का सृजन किया है, जिसमें पहली बार जिला पंचायत संसाधन केंद्रों ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
पंचायती राज विभाग में कुल 21 नए पद सृजित।
डीपीआरसी के लिए 15 जिला पंचायत राज अधिकारी पद स्वीकृत।
वित्त विभाग की संस्तुति पर शासन ने आदेश जारी किया।
राज्य ब्यूुरो, लखनऊ। शासन ने पंचायती राज विभाग में 21 नये पदों का सृजन किया है। पहली बार जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के 15 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा उप निदेशक (पंचायत) के तीन पद तथा जिला पंचायत राज अधिकारी के वेतनमान पर सहायक निदेशक (पंचायत) के तीन पद निदेशालय के लिए सृजित किए गए हैं।
वित्त विभाग द्वारा पद सृजन पर संस्तुति दिए जाने के बाद शासन ने आदेश जारी कर दिया है। पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने बताया है कि प्रदेश के 25 जिलों में जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) का गठन किया गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी के पास है प्रभार
यह प्रभार भी अभी तक जिला पंचायत राज अधिकारी के पास है। पहली बार डीपीआरसी के लिए 15 जिला पंचायत राज अधिकारी के पद सृजित कए गए हैं।
पदों का सृजन विभाग की जिन संस्थाओं के लिए किया गया है, उन संस्थाओं में सृजित पदों के सापेक्ष नियमित तैनाती की जाएगी। इन पदों पर भर्तियां पंचायती राज विभाग (समूह क और ख) सेवा नियमावली-2004 की व्यवस्था के मुताबिक की जाएंगी।
