विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 अप्रैल को आएगी यूपी पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट, क्या इलेक्शन में होगी देरी? 

Published: Fri, 20 Feb 2026 08:55 AM (IST)

राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि दूसरी बार बढ़ाकर 15 ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि दूसरी बार बढ़ा दी गई है। अब सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा।

इससे पहले इसे छह फरवरी से बढ़ाकर 28 मार्च किया गया था। गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने मतदाता सूची प्रकाशन की समय-सीमा बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी।

आयोग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मतदाता सूची के कंप्यूटरीकरण, राज्य मतदाता नंबर जारी करने और मतदेय स्थलों की मैपिंग का कार्य पहले 27 मार्च तक पूरा किया जाना था, जिसे अब बढ़ाकर 13 अप्रैल कर दिया गया है। इसके बाद 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

दरअसल, इस समय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान चल रहा है।

बोर्ड परीक्षाओं और अन्य प्रशासनिक कार्यों में मशीनरी के व्यस्त होने के कारण आयोग ने यह निर्णय लिया है। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर एक साथ कई जिम्मेदारियों का बोझ होने से प्रक्रिया प्रभावित इसे आगे बढ़ाया गया है।

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद मात्र एक माह के भीतर चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। यदि 26 मई तक पंचायत चुनाव नहीं हो पाते हैं तो पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जा सकते हैं। इसके बाद छह माह के भीतर चुनाव कराए जा सकते हैं।