यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: उत्तर प्रदेश में आज से शुरू होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे, किसानों तक आसानी से पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Digital Crop Survey डिजिटल सर्वे के डेटाबेस के आधार पर फसल संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही केंद्र ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। केंद्र की एग्रीस्टैक योजना के तहत यूपी के सभी 75 जिलों में रबी फसलों की ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल सर्वे) का काम आज एक जनवरी से शुरू होगा। 15 फरवरी तक चलने वाले डिजिटल क्राप सर्वे के दौरान हर खेत के सर्वे का निर्णय लिया गया है।
खरीफ फसल के दौरान पहली बार हुए डिजिटल क्राप सर्वे के तहत 21 जिलों में पूर्ण रूप से जबकि 54 जिलाें के 10-10 गांवों में सर्वे का कार्य किया गया था।
कृषि सचिव डॉ. राजशेखर से मिली जानकारी के मुताबिक, रबी फसल के दौरान हर खेत का डिजिटल सर्वे किया जाएगा। सर्वे के लिए सर्वेयर और सुपरवाइजर के चयन की प्रक्रिया को 20 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा, 25 दिसंबर तक उनके प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है।
इस सर्वे को 45 दिनों में पूर्ण करने की कोशिश होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब 6.5 करोड़ गाटा संख्या का सर्वे किया जाएगा
किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
डिजिटल सर्वे के डेटाबेस के आधार पर फसल संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी वास्तविक किसान तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
यह डेटाबेस किसानों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन की तरह काम करेगा। एकत्रित डाटा के आधार पर फसलों की एमएसपी निर्धारण में भी मदद मिलेगी साथ ही फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में विस्तार भी किया जा सकेगा।
