विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के 7 से ज्यादा जिलो में बारिश का अलर्ट, 50 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Published: Tue, 15 Sep 2026 08:19 AM (IST)

उत्तर भारत में मानसून की सक्रियता फिर से बढ़ गई है, जिससे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. उत्तर भारत में मानसून की सक्रियता फिर से बढ़ गई है।

  2. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट।

  3. मौसम विभाग ने तेज हवाएं और बिजली चमकने की आशंका जताई।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर भारत में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जताया है।

इन जिलों में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर शामिल हैं। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली चमकने की आशंका है।

गौरतलब हो कि, कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर थमा हुआ था, केवल कहीं-कहीं छुटपुट बारिश देखने को मिली थी। IMD के अनुसार, दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में भी आसमान बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बता दें कि मौसम विभाग ने 19 और 20 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान जताया है

किसानों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने नागरिकों और किसानों को सलाह दी है कि वे अपने विशिष्ट जिलों की विस्तृत जानकारी और आपातकालीन अलर्ट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जिला-वार चेतावनी जीआईएस मानचित्र देखें। प्रशासन ने आंधी और बिजली कड़कने के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और सतर्क रहने का सुझाव दिया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में आकार लेगी 'केयर इकोनॉमी', बुजुर्गों-दिव्यांगों की देखभाल से युवाओं को मिलेगा रोजगार