यूपी में 1 से 7 अगस्त तक मेहरबान रहेगा मानसून, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 1 से 7 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा, जिसमें पूर्वी और पश्चिमी यूपी ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
उत्तर प्रदेश में 1 से 7 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून।
पूर्वी और पश्चिमी यूपी में व्यापक और भारी बारिश की संभावना।
2 से 6 अगस्त तक पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 1 से 7 अगस्त के दौरान मानसून काफी सक्रिय रहेगा। 1 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
2 अगस्त से प्रदेश भर में मौसम के रुख में बदलाव आएगा, जहाँ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश के आसार हैं, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक पैमाने पर अच्छी बारिश शुरू हो जाएगी। इसके बाद 3 से 7 अगस्त के दौरान पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में व्यापक और झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें- यूपी में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
भारी बारिश की चेतावनी की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 से 6 अगस्त के दौरान कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 5 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
