UP MLC चुनावों के परिणाम के बाद समाजवादी पार्टी उत्साहित, लखनऊ में जगह-जगह लगाईं होर्डिंग्स, देखें विजेताओं की सूची
UP MLC Election 2026 Results: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव परिणाम आ गये हैं। भाजपा ने 11 में से ...और पढ़ें

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 11 शिक्षक-स्नातक विधान परिषद की 11 में से पांच पर जीत दर्ज करने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। लखनऊ के पार्टी के मुख्यालय से साथ ही अन्य प्रमुख चौराहों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की है।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव परिणाम आ गये हैं। भाजपा ने 11 में से छह और समाजवादी पार्टी ने पांच पर जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी ने भाजपा से लखनऊ की स्नातक सीट छीनी है, इसके साथ ही वाराणसी की शिक्षक व स्नातक सीट पर कब्जा बरकरार रखा है।
होर्डिंग्स पर क्या लिखा है
MLC चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों की जीत के बाद लखनऊ में सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इन लोगों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग्स लगाई हैं, जिनमें लिखा गया है “ 27 में आ रहे अखिलेश, अयोध्या जीते अवधेश पासी और आशुतोष, लालबिहारी जीते काशी।
सपा की जीत में इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी का भी जिक्र किया गया है। कार्यकर्ताओं ने '27 में आ रहे अखिलेश' लिखी होर्डिंग लगाई हैं। अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को हर विधानसभा सीट पर कम से कम 27,000 वोट बढ़ाने का सीधा लक्ष्य दिया है।
विधान परिषद शिक्षक-स्नातक की 11 सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम आ गया है। 23 अक्टूबर को वोटिंग के बाद 27 से शुरु हुई मतगणना तीन दिन तक चली। गुरुवार को 11 सीटों की तस्वीर साफ हो गई। 11 में से भारतीय जनता पार्टी के हिस्से छह और समाजवादी पार्टी के खाते में पांच सीट आईं। कुछ सीटों पर तो जैसे-तैसे भाजपा जीती।
यूपी में जीते हुए उम्मीदवार और सीटें
• मेरठ स्नातक सीट: दिनेश कुमार गोयल (BJP)- विजेता
• मेरठ शिक्षक सीट: श्रीचंद शर्मा (BJP)- विजेता
• आगरा स्नातक सीट: डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह 'गुरु जी' (BJP) - विजेता
• आगरा शिक्षक सीट: डॉ. आकाश अग्रवाल (SP) - विजेता
• इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट: डॉ. मान सिंह यादव (SP)- विजेता
• लखनऊ शिक्षक सीट: उमेश द्विवेदी (BJP)- विजेता
• लखनऊ स्नातक सीट: कांति सिंह (SP) - विजेता
• वाराणसी शिक्षक सीट: लाल बिहारी यादव (SP) - विजेता
• वाराणसी स्नातक सीट: आशुतोष सिन्हा (SP) - विजेता
• बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट: डॉ. हरी सिंह ढिल्लो (BJP) - विजेता
• गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट: ध्रुव कुमार त्रिपाठी (BJP) - विजेता
सीट वार परिणाम इस प्रकार
मेरठ स्नातक
दिनेश कुमार गोयल (BJP) - विजेता
प्राप्त कुल वोट: 24,929 वोट
जीत का अंतर: लगभग 12,855 वोटों से विजयी
हारे- प्रमेंद्र सिंह भाटी (सपा)
मेरठ शिक्षक
श्रीचंद शर्मा (BJP) - विजेता
नितिन तोमर (सपा)- हारे
जीत का अंतर- लगभग 2500 वोट
आगरा स्नातक सीट
डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह 'गुरु जी' (BJP) - विजेता
शशांक यादव (सपा)
जीत का अंतर- 16000 से ज्यादा मतों का अंतर
आगरा शिक्षक
डॉ. आकाश अग्रवाल (SP) - विजेता
हरि किशोर तिवारी (भाजपा)- हारे
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट
डॉ. मान सिंह यादव (SP) - विजेता
अशोक कुमार राठौर (भाजपा)- हारे
लखनऊ शिक्षक सीट
उमेश द्विवेदी (BJP) - विजेता
सुशील कुमार (सपा)- हारे
लखनऊ स्नातक सीट
कांति सिंह (SP) - विजेता
अवनीश कुमार सिंह (भाजपा)- हारे
जीत का अंतर- 17 हजार से ज्यादा वोट
वाराणसी शिक्षक सीट
लाल बिहारी यादव (SP) - विजेता
प्रमोद मिश्रा (भाजपा)- हारे
वाराणसी स्नातक सीट
आशुतोष सिन्हा (SP) - विजेता (51624 वोट)
केदारनाथ सिंह (भाजपा)- हारे (34148)
जीत का अंतर- 17,476 वोटों का अंतर
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट
डॉ. हरी सिंह ढिल्लो (BJP) - विजेता
दानिश अख्तर (सपा)- हारे
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट
ध्रुव कुमार त्रिपाठी (BJP) - विजेता
राजीव यादव (निर्दलीय उम्मीदवार)- हारे
जीत का अंतर- 307 वोटों का अंतर।
