Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • lucknow-city
LIVE BLOG

UP MLC Election Result 2026 LIVE: 11 सीटों पर काउंटिंग शुरू, सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

UP MLC Chunav Result 2026 LIVE उत्तर प्रदेश के विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से सात केंद्रों पर शुरू हो गई है।

By Sachin Sharma Tue, 27 Oct 2026 08:32 AM (IST)
UP MLC Result Live 2026

UP MLC Result Live 2026

UP MLC Result Live उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से सात केंद्रों पर शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी की निगरानी में मतगणना कराई जा रही है।


इन 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। कुल 152 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज शाम तक होगा। 23 अक्टूबर को कुल 55 प्रतिशत मतदान हुआ था। बता दें कि काउंटिंग लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में 7 स्थानों पर होगी।

27 Oct 20268:50:06 AM

'भगवान राम की कृपा और हनुमान जी के आशीर्वाद से हम जीत दर्ज करेंगे'; लखनऊ में बोले अवनीश कुमार सिंह

blog images

भाजपा के लखनऊ स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवार अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि, 'आज जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मतदान प्रक्रिया में सहयोग किया है और जैसा भारी मतदान हुआ है, वह अद्भुत है। बड़ी संख्या में मतपत्र भाजपा के पक्ष में पड़ने तय हैं। भगवान राम की कृपा और हनुमान जी के आशीर्वाद से हम जीत दर्ज करेंगे।'

27 Oct 20268:30:32 AM

वाराणसी में कड़ी सुरक्षा के बीच स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनावों की मतगणना शुरू

blog images

कड़ी सुरक्षा के बीच वाराणसी की पहाड़िया मंडी में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनावों की मतगणना शुरू हुई। प्रत्येक चुनाव के लिए 15 टेबल लगाए गए हैं, जबकि मतगणना ड्यूटी के लिए 224 कर्मियों को तैनात किया गया है।

27 Oct 20268:22:18 AM

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

लखनऊ में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावों की मतगणना के लिए रमाबाई अंबेडकर रैली मैदान में सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।


#WATCH लखनऊ (उत्तर प्रदेश): यूपी विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावों की मतगणना के लिए रमाबाई अंबेडकर रैली मैदान में सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। https://t.co/ebG0Czp1uV

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2026
27 Oct 20268:16:58 AM

गोरखपुर में MLC चुनाव की मतगणना को लेकर कड़ी सुरक्षा

गोरखपुर में एमएलसी चुनाव की मतगणना के लिए मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात है साथ ही बेरिकेडिंग की गई है।


27 Oct 20268:04:05 AM

मतगणना से एक दिन पहले बदले गए गोरखपुर-फैजाबाद के प्रेक्षक 

विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना से ठीक एक दिन पहले भारत निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षक बदल दिया। आयोग ने वर्ष 2007 बैच के आईएएस अधिकारी अभय सिंह को प्रेक्षक ड्यूटी से मुक्त कर रिजर्व में रख दिया है। उनके स्थान पर वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी प्रकाश बिंदु को नया प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

27 Oct 20268:18:15 AM

यूपी MLC की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में 23 अक्टूबर को 55.24 प्रतिशत मतदान हुआ था

UP Vidhan Parishad Chunav Result यूपी विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में 23 अक्टूबर को 55.24 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट पर सर्वाधिक 79.01 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं स्नातक खंड सीटों में आगरा में सर्वाधिक 51 प्रतिशत वोट पड़े थे जबकि लखनऊ खंड स्नातक सीट में सबसे कम 38.02 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us