विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP: अल्पसंख्यकों को सिविल सर्विसेज की फ्री कोचिंग दे रहा लखनऊ का उर्दू अकादमी, 30 तक आवेदन का मौका

By Vrinda SrivastavaEdited By:
Published: Sat, 17 Sep 2022 01:05 PM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2022 02:34 PM (IST)

लखनऊ में विभूति खंड गाेमती नगर स्थित उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी अल्पसंख्यकों को सिविल सर्विसेज की फ्री कोचिंग देने जा ...और पढ़ें

सिविल सर्विसेज की फ्री कोचिंग दे रहा लखनऊ का उर्दू अकादमी.
सिविल सर्विसेज की फ्री कोचिंग दे रहा लखनऊ का उर्दू अकादमी.

लखनऊ, [दुर्गा शर्मा]। अल्पसंख्यकों के लिए सिविल सर्विसेज की तैयारी का सुनहरा मौका है। गोमती नगर के उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के उर्दू आइएएस स्टडी सेंटर की ओर से यह पहल की गई है। उर्दू अकादमी अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को आइएएस-पीसीएस की फ्री कोचिंग की सुविधा दे रहा। यहां उच्चस्तरीय फ्री कोचिंग के साथ-साथ खाने और हास्टल की भी व्यवस्था है। उर्दू आइएएस स्टडी सेंटर में आठवें बैच के प्रवेश के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।

सेंटर में कुल 72 सीटें हैं। यहां उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से सिविल सर्विसेज की परीक्षा के लिए अल्पसंख्यक आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट उर्दू अकादमी की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। वहीं चयनित छात्रों की प्रवेश परीक्षा 16 अक्टूबर को होगी। प्रवेश परीक्षा शुल्क 500 रुपये है। चयन में उन्हें वरीयता दी जाएगी, जिन्हें उर्दू आती हो।

विस्तृत जानकारी के लिए उर्दू अकादमी की वेबसाइट www.upurduacademi.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा उर्दू आइएएस स्टडी सेंटर में सुबह दस से शाम छह बजे तक संपर्क कर सकते हैं। उर्दू अकादमी के सचिव एसएम आदिल हसन ने बताया कि आइएएस-पीसीएस की तैयारी के लिए अल्पसंख्यकों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। अब तक हमारा हर बैच बहुत सफल रहा है। आइएएस-पीसीएस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। 

उर्दू अकादमी के बारे में : 1972 को उर्दू अकादमी की स्थापना की गई थी। उर्दू अकादमी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य उर्दू का उत्थान है। अकादमी द्वारा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की सुविधा भी दी जाती है। 2015 में लखनऊ में उर्दू आइएएस स्टडी सेंटर की शुरुआत की गई।