Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • lucknow-city
LIVE BLOG

UP Exit Poll 2024 LIVE: 'आज तक' के एग्जिट पोल में अकेले BJP को 64-67 सीटें, बसपा के केवल खाता खुलने की आस, विस्तार में पढ़ें

UP Lok Sabha Election Exit Poll 2024 LIVE Updates: देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है, कहते हैं कि केंद्र का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के एग्जिट पोल्स पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सातवें चरण की मतदान प्रक्रिया के खत्म होते ही संभावित उम्मीद दर्शाने वाले एग्जिट पोल्स के आंकड़ों पर से पर्दा उठ गया।

By Nitesh Srivastava Sat, 01 Jun 2024 10:17 PM (IST)
News Article Hero Image

UP Exit Poll Result 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण की मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही एग्जिट पोल्स की घोषणा हो गई। चुनाव परिणाम आने तक एग्जिट पोल्स के नतीजे सियासी चर्चाओं के केंद्र में रहते हैं। जानिए- अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में किस दल को कितनी सीटें मिल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 4 जून को नतीजों का एलान होगा।

UP Exit Poll 2024 Live Update in Hindi:-

1 Jun 202410:17:13 PM
UP Exit Poll 2024 LIVE: आज तक के एग्जिट पोल में भाजपा को जीत

आज तक एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भाजपा को 64-67 सीटें एवं एनडीए में शामिल अपना दल, रालोद, सुभासपा को 3-5 सीटें मिल रही हैं। वहीं, इंडी गठबंधन में शामिल सपा और टीएमसी को 7-9 सीटें, कांग्रेस 1-3 सीटें और बसपा को 0-1, अन्य को 0-1 सीटें मिल सकती हैं।

1 Jun 20249:38:13 PM
UP Exit Poll 2024 LIVE: एबीपी के एग्जिट पोल के नतीजे

एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने एग्जिट पोल का सर्वे किया था।

यूपी में भाजपा सहयोगी दल −−−−−−−−−−−−−− 62 से 66
सपा कांग्रेस गठबंधन−−−−−−−−−− 15 से 17
बसपा−−−−−−−−−−−−−−−−−−−− 0
अन्य−−−−−−−−−−−−−−−−−−−−− 0

1 Jun 20249:14:25 PM
UP Exit Poll Result 2024 LIVE: न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल ने एनडीए को दी 68 सीटें

 न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए गठबंधन को 68 सीटें, जबकि सपा-कांग्रेस को 12 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं इस सर्वे में बसपा का आंकड़ा शून्य दर्शाया गया है।

1 Jun 20248:34:49 PM
UP Exit Poll 2024 Live: यहां मिल रही हैं इंडी गठबंधन को ज्यादा सीटें

 स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल्स के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 58 से 66 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि इंडी गठबंधन को 14 से 22 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीएसपी शून्य पर सिमट सकती है।

1 Jun 20248:22:42 PM
Lok sabha Election Exit Poll: यूपी में बीजेपी का प्रदर्शन पिछली बार से भी बेहतर होने का अनुमान

 उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों से जुड़ी पांच एजेंसियों के एग्जिट पोल्स के अनुसार बीजेपी उत्तर प्रदेश में 2019 से भी बेहतर प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। मोदी-योगी की जोड़ी को प्रदेश की जनता ने हाथों हाथ लिया है।

1 Jun 20248:17:51 PM
Uttar Pradesh Election Exit Polls: पांच एग्जिट पोल्स में मोदी-योगी की जोड़ी मचा रही है धमाल

अब तक आए पांच एग्जिट पोल्स (न्यूज नेशन, जन की बात, India News D Dynamic, रिपब्लिक-PMARQ, Republic TV- P Marq) में एनडीए इतिहास रचने की राह पर नजर आ रहा है, जबकि सपा-कांग्रेस को झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन सभी एग्जिट पोल्स में बीएसपी शून्य पर नजर आ रही है।

1 Jun 20248:07:36 PM
UP Exit Poll Result 2024 LIVE: न्यूज नेशन के अनुसार बीएसपी को शून्य सीट मिलने का अनुमान

 न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में एनडीए को 67 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, वहीं सपा कांग्रेस गठबंधन को 6 से 11 सीटें मिल सकती है। जबकि मायावती की अगुवाई वाली बीएसपी इस एग्जिट पोल में शून्य पर नजर आ रही है।

1 Jun 20248:05:25 PM
UP Exit Poll Result 2024 LIVE: जन की बात में बीजेपी+ को 68 से 74 सीटें मिलने का अनुमान

 जन की बात के एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाले NDA गठबंधन को 68 से 74 सीटें मिलने का अनुमान, सपा-कांग्रेस गठबंधन को 6 से 11 सीटें वहीं बीएसपी यहां भी शून्य पर सिमटती हुई दिखाई दे रही है।

1 Jun 20248:03:24 PM
UP Exit Polls News: India News D Dynamic के सर्वे में बीजेपी को पूर्ण बहुमत

 India News D Dynamic के सर्वे में एनडीए गठबंधन को 69 सीटों मिलने का अनुमानस वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन को 11 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बसपा शून्य पर सिमट सकती है।

1 Jun 20247:32:44 PM
UP Exit Poll Result 2024 LIVE: रिपब्लिक-PMARQ के एग्जिट पोल में यूपी में एनडीए 69 सीटें

 रिपब्लिक-PMARQ के अनुसार, उत्तर प्रदेश में एनडीए 69 सीटें जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

1 Jun 20246:50:09 PM
Republic Bharat Exit Poll: आर भारत के सर्वे में बीजेपी की जबरदस्त जीत का अनुमान

 रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल्स के अनुसार उत्तर प्रदेश में NDA गंठबंधन को 69-74 सीटें और सपा-कांग्रेस गठबंधन को 6 से11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, वहीं बीएसपी की झोली में शून्य सीटें मिलने का अनुमान है।

1 Jun 20246:37:29 PM
UP Exit Poll 2024 Live news: ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और सपा में मुकाबला

 उत्तर प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और सपा के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है, कुछ ही देर में एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आ जाएंगे। 

1 Jun 20246:18:24 PM
UP Exit Poll Result 2024 LIVE: एग्जिट पोल्स से पहले अखिलेश यादव का दावा

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "4 जून को मंगलवार है और मंगल होने जा रहा है, उन्होंने दावा किया कि सबसे ज्यादा सीटें (उत्तर प्रदेश में) समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन की होंगी।"

1 Jun 20246:04:38 PM
UP Exit Poll Result 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश में सातवें चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी

 उत्तर प्रदेश में सातवें चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। थोड़ी देर एग्जिट पोल्स के अनुमान दिखाए जाएंगे।

1 Jun 20245:49:53 PM
UP Exit Poll Result 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश में मतदान प्रतिशत

उत्तर प्रदेश में मतदान प्रतिशत

प्रथम चरण- 61.11%
दूसरा चरण- 55.19%
तीसरा चरण- 57.55%
चौथा चरण- 58.22%
पांचवा चरण- 58.02%
छठा चरण- 63.37%

1 Jun 20245:48:39 PM
महाराजगंज में पांच बजे तक 58.66 प्रतिशत मतदान

महाराजगंज लोकसभा सीट शाम पांच बजे तक 58.66 प्रतिशत मतदान हुआ।

1 Jun 20245:34:53 PM
UP Exit Poll Result 2024 LIVE: आधे घंटे बाद शुरू होंगे एग्जिट पोल्स

सातवें चरण की वोटिंग में आखिरी के आधे घंटे बाकी, इसके बाद एग्जिट पोल्स के आंकड़ों से उठेगा पर्दा।  

1 Jun 20245:31:31 PM
UP Exit Poll 2024: यूपी की इन हाई-प्रोफाइल सीटों पर सबकी निगाहें

यूपी की वीआईपी सीटों में लखनऊ सीट भी शामिल है, जहां से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह मैदान में हैं। इसी तरह वाराणसी (नरेंद्र मोदी), रायबरेली (राहुल गांधी), अमेठी (स्मृति ईरानी), मैनपुरी (डिंपल यादव), कन्नौज (अखिलेश यादव), आजमगढ़ (दिनेश लाल निरहुआ), गोरखपुर (रवि किशन) वीआईपी सीटों में शामिल हैं।

1 Jun 20245:26:54 PM
UP Exit Poll 2019 Result Recall
blog images

 2019 के चुनावों में अलग-अलग एजेंसियों द्वारा किए सर्वे में एनडीए को बहुमत के आसार जताए गए थे, नतीजों में यह काफी हद तक सही पाया गया था।

1 Jun 20245:10:29 PM
Uttar Pradesh Election Exit Polls results

 बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए में रालोद, अपना दल (एस), सुभासपा शामिल हैं।

1 Jun 20245:08:29 PM
UP Exit Poll 2024 Live news

 उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए सपा और कांग्रेस ने गठबंधन किया है वहीं बसपा इन चुनावों में अकेले ही दम भर रही है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us