विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में 5 से 21 जून तक श्रमिकों के लिए विशेष जनकल्याण अभियान, योजनाओं पर रहेगा फोकस

Published: Tue, 02 Jun 2026 10:44 PM (IST)

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग 5 से 21 जून तक श्रमिकों के लिए प्रदेशव्यापी जनकल्याण अभियान चलाएगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और पर्यावरण से लेकर स्वास्थ्य व योग तक जनजागरूकता बढ़ाने के लिए श्रम विभाग पांच से 21 जून तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगा।

अभियान के तहत पौधारोपण, जनकल्याण मेले, जागरूकता शिविर, प्रदर्शनियां और योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें श्रमिकों और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने मंगलवार को अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यक्रम प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।

विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को विभाग के सभी कार्यालयों, अटल आवासीय विद्यालयों, विहान विद्यालयों तथा ईएसआई अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही परिसरों को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाने पर विशेष जोर रहेगा।

आठ से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर श्रम संहिताओं, श्रमिक कल्याण योजनाओं और कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना की जानकारी दी जाएगी। इसी अवधि में जनकल्याण मेले और शिविर भी लगाए जाएंगे। इनमें श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इंटरनेट मीडिया, पोस्टर, बैनर के माध्यम से जागरूकता फैलाने के साथ बाल एवं बंधुआ श्रम उन्मूलन, बाल श्रम मुक्त मिशन-2027, रोजगार संगम पोर्टल, सेवामित्र योजना, विदेशों में रोजगार के अवसर और श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

मंत्री ने 17 से 20 जून तक जिला प्रशासन की प्रदर्शनियों में श्रम विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को विभाग के सभी कार्यालयों, ईएसआई अस्पतालों, अटल आवासीय विद्यालयों, विहान विद्यालयों और औद्योगिक इकाइयों में काम शुरू होने से पहले 45 मिनट से एक घंटे तक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में प्रमुख सचिव एमकेएस सुंदरम सहित अन्य मौजूद रहे।