विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के कस्तूरबा स्कूलों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, इन 6 कामों के लिए 101.49 करोड़ जारी

Published: Wed, 02 Sep 2026 07:09 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं के लिए बेहतर आवास, स्वच्छता और सुरक्षा हेतु 101.49 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को 101.49 करोड़ रुपये की धनराशि जारी।

  2. छात्राओं के लिए आवास, स्वच्छता, सुरक्षा सुविधाओं में सुधार होगा।

  3. अतिरिक्त डारमेट्री, टॉयलेट ब्लॉक, बाउंड्रीवॉल जैसे कार्य होंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर आवास, स्वच्छता और सुरक्षा सुविधाएं देने के लिए सरकार ने 101.49 करोड़ रूपये जारी किए हैं।

इससे विद्यालयों में अतिरिक्त डारमेट्री, जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण, टायलेट ब्लाक, गार्ड रूम, सेप्टिक टैंक और बाउंड्रीवाल समेत छह तरह के निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। अतिरिक्त डारमेट्री बनने से छात्राओं के रहने की क्षमता बढ़ेगी। जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण से सुरक्षित भवन मिलेंगे। नए टायलेट ब्लाक और सेप्टिक टैंक से स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट के गोपीपुर नाले पर 1.50 करोड़ से बनेगा 30 मीटर लंबा पुल, शासन ने दी निर्माण की मंजूरी

वहीं, गार्ड रूम और बाउंड्रीवाल से विद्यालय परिसर की सुरक्षा मजबूत होगी। निर्माण कार्यों को समय से शुरू कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को कार्यदायी संस्था से समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं।