ITI स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी: यूपी में 27 सितंबर से शुरू होगी चौथे चरण की काउंसलिंग
राजकीय और निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
चौथे चरण की काउंसलिंग 27 सितंबर से शुरू होगी।
प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को मिलेगा नया अवसर।
पोर्टल पर नाम कटाने/विकल्प देने की सुविधा 27-29 सितंबर।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) व निजी संस्थानों में प्रवेश का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद में 27 सितंबर से चौथे चरण की काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है।
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) ने पहले तीन चरणों में प्रवेश लेने के बाद नाम कटाने के इच्छुक प्रशिक्षार्थियों के लिए 27 से 29 सितंबर तक पोर्टल पर विकल्प देने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इससे रिक्त होने वाली सीटों पर पहले से प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर अगली ट्रेड या संस्थान में प्रवेश का अवसर मिलेगा।
प्रशिक्षार्थियों ने किसी भी चरण में फ्लोट विकल्प पर सहमति दी थी और उनका अब तक प्रवेश नहीं हुआ है, उन्हें रिक्त सीटों के सापेक्ष मेरिट के क्रम में प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी एससीवीटी के पोर्टल पर लागिन कर नाम कटाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। निजी आइटीआइ में प्रवेश से वंचित करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का अवसर मिलेगा।
संगठन की ओर से भी लिखा गया लेटर
निजी आइटीआइ संगठन के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश में हर वर्ष तीन लाख से अधिक अभ्यर्थी निजी आइटीआइ में प्रवेश लेते हैं। निजी आइटीआइ में आधी सीटें रिक्त होने के बावजूद प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को अवसर नहीं मिल रहा था। पोर्टल खुलने से उन्हें भी प्रवेश का अवसर मिल सकेगा। संगठन की ओर से पत्र भी लिखा गया था।
चौथे चरण के पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रक्रिया एक से तीन अक्टूबर तक चलेगी। अभ्यर्थी अपने निकटतम राजकीय आइटीआइ से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर पूरी जानकारी अपलोड कर दी गई है।
पहले से प्रवेशित ऐसे प्रशिक्षार्थी, जिन्होंने फ्लोट विकल्प चुना है और जिनका अभी तक प्रवेश नहीं हुआ है, उन्हें रिक्त सीटों के सापेक्ष मेरिट के क्रम में चौथे चरण में अवसर दिया जाएगा। इसके लिए 27 से 29 सितंबर तक पोर्टल पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश एक से तीन अक्टूबर तक होगा। -अभिषेक सिंह, विशेष सचिव, राज्य व्यावसायिक शिक्षण परिषद
