Move to Jagran APP

Priyanka Vadra Lucknow Visit: चुनाव में उम्मीदवारी के लिए दमखम और संगठन का कामकाज परखेंगी प्रियंका वाड्रा

Priyanka Vadra Lucknow Visit उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा शुक्रवार को यूपी कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सलाहकार समिति के साथ बैठक कर पार्टी के चुनाव अभियान के स्वरूप व उसके आगाज के तौर-तरीकों पर चर्चा करेंगी। फिर उनकी प्रदेश चुनाव समिति के साथ बैठक होगी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 10:13 AM (IST)
Priyanka Vadra Lucknow Visit: चुनाव में उम्मीदवारी के लिए दमखम और संगठन का कामकाज परखेंगी प्रियंका वाड्रा
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पर चर्चा करेंगी। संगठन के कामकाज और पार्टी की ओर से चलाये जा रहे अभियानों और प्रशिक्षण कार्यक्रम की जोनवार समीक्षा करेंगी। साथ ही शनिवार को वह व्यापारियों के साथ बैठक करेंगी।

loksabha election banner

कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को परखने के साथ उसे रफ्तार देने के मकसद से उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रागुरुवार शाम तीन बजे लखनऊ पहुंचीं। अमौसी हवाई अड्डे से वह सीधे गोखले मार्ग स्थित कौल हाऊस पहुंचीं जहां शाम को उन्होंने पार्टी के सभी राष्ट्रीय सचिवों और प्रदेश सह प्रभारियों के साथ बैठक कर फीडबैक हासिल किया। उन्हें शुक्रवार की मीटिंग में प्लान के साथ मौजूद रहने का निर्देश दिया है। इससे पहले उन्होंने रिटायर्ड प्रशासनिक, पुलिस व सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सियासी परिदृश्य के बारे में उनका मंतव्य जाना।

उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सलाहकार समिति के साथ बैठक कर पार्टी के चुनाव अभियान के स्वरूप व उसके आगाज के तौर-तरीकों पर चर्चा करेंगी। फिर उनकी प्रदेश चुनाव समिति के साथ बैठक होगी जिसमें प्रत्याशियों के चयन की कसौटी पर विचार विमर्श होगा। इसके बाद वह प्रदेश कार्यकारिणी के कामकाज की जोनवार समीक्षा करेंगी। समीक्षा के दौरान कांग्रेस के सभी जोनल प्रभारी उनके सामने पिछले महीने पार्टी की ओर से चलाये गए भाजपा गद्दी छोड़ो और जयभारत महासंपर्क अभियान की रिपोर्ट भी पेश करेंगे। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी के दावेदारों के दमखम को इन अभियानों में उनकी सक्रियता की कसौटी पर भी परखा जाएगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी योद्धा के तौर पर तैयार करने के लिए चलाये जा रहे प्रशिक्षण से पराक्रम अभियान की समीक्षा करेंगी। प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रदेश की 58 हजार ग्रामसभाओं में ग्रामसभा अध्यक्ष और कमेटियों के गठन की प्रक्रिया जारी है जिसकी समीक्षा की जाएगी

रायबरेली भी जाएंगी : प्रियंका वाड्रा 12 सितंबर को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली जाएंगी। वह तकरीबन दो साल के बाद वहां जाएंगी। इससे पहले वह अगस्त 2019 में रायबरेली सदर के पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का निधन होने पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए वहां गई थीं। रायबरेली से वह अमेठी भी जा सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.