विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

Published: Sun, 12 Jul 2026 06:00 PM (IST)

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी दिनों के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का ...और पढ़ें

यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट। AI जेनरेटेड फोटो

यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट। AI जेनरेटेड फोटो

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट।

  2. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 12 से 18 जुलाई तक बारिश।

  3. आंधी-तूफान, बिजली गिरने की चेतावनी, सतर्क रहने की सलाह।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दिनों से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की तरफ आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, कई जगहों पर आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही, कई जगहों पर हल्की बारिश होती रही। आने वाले दिनों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, कई इलाकों में बिजली कड़कने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में आने वाले दिनों में अगले 4-5 दिनों में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ, 12 से 16 जुलाई के बीच कई क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के इस हिस्से में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 18 जुलाई के बीच कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

आंधी-तूफान और तेज हवा की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही, पुरानी इमारतों के पास भी न रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- बनारस में मानसून की जोरदार एंट्री: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी