21 September Ka Mausam: पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश में 21 से 26 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना जताई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
उत्तर प्रदेश में 24 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट।
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां।
पूर्वी-पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश की संभावना।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगामी दिनों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया और अन्य मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने राज्य में 24 से 26 सितंबर के दौरान भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली समेत पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में 21 से 26 सितंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 25 और 26 सितंबर को क्षेत्र के कई हिस्सों में गरज और बिजली चमकने के साथ अच्छी बारिश हो सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसा होगा मौसम का हाल
पश्चिमी यूपी में अमहोरा, संभल और रामपुर समेत कुछ जिलों में 25 और 26 सितंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है। शुरुआती दिनों में शुष्क रहेगा मौसम। पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 से 23 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग की आम लोगों के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग ने बारिश और बिजली चमकने के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। अचानक तेज बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और आवागमन पर असर पड़ सकता है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।
