यूपी स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, नौ मंडलों में नए अपर निदेशक नियुक्त
उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 31 अधिकारियों का बड़ा तबादला किया गया है। इसमें नौ मंडलों में ...और पढ़ें
-1792254618606_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
31 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों का हुआ तबादला।
नौ मंडलों में नए अपर निदेशक नियुक्त किए गए।
महानिदेशालय, जिला अस्पतालों में भी जिम्मेदारियां बदलीं।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अपर निदेशक, प्रमुख अधीक्षक और मुख्य परामर्शदाता स्तर के 31 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें नौ मंडलों में अपर निदेशकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा महानिदेशालय और जिला अस्पतालों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
डॉ. अनिल कुमार चौधरी को बलरामपुर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पद से देवीपाटन मंडल, गोंडा में अपर निदेशक बनाया गया है। डॉ. निशी सिंह को अलीगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय से मुरादाबाद मंडल, डॉ. नुपुर श्रीवास्तव को गोरखपुर के आरएमएचडब्ल्यू प्रशिक्षण केंद्र से बस्ती मंडल और डॉ. राजेश कुमार को प्रयागराज मंडल से अयोध्या मंडल में अपर निदेशक बनाया गया है।
डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल को अमेठी के जिला संयुक्त चिकित्सालय से गोरखपुर मंडल और डॉ. अजय कुमार तिवारी को संत रविदास नगर (भदोही) के जिला संयुक्त चिकित्सालय से झांसी मंडल भेजा गया है। डा. तन्मय कक्कड़ को बुलंदशहर के डिबाई स्थित 100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय से चित्रकूटधाम मंडल, बांदा और डॉ. रवीन्द्र कुमार सक्सेना को झांसी जिला चिकित्सालय से प्रयागराज मंडल में अपर निदेशक बनाया गया है।
डॉ. भवनाथ पांडेय को हरदोई के मुख्य चिकित्साधिकारी पद से आजमगढ़ मंडल में अपर निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। डा. दिग्विजय सिंह को मिर्जापुर मंडल से वाराणसी मंडल में अपर निदेशक बनाया गया है। महानिदेशालय स्तर पर डॉ. संदेश कुमार श्रीवास्तव, डा. संतोष कुमार चक्र, डा. सरला चौधरी, डॉ. योगेश चंद्र शर्मा, डॉ. युगल किशोर राय और डा. मधुमती यादव को अपर निदेशक बनाया गया है।
डा. योगेश करौली को महानिदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं से महानिदेशालय, परिवार कल्याण भेजा गया है। डा. राजेश झा को गोरखपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी पद से राज्य क्षय रोग अधिकारी बनाया गया है। डॉ. अजय राणा को गौतमबुद्ध नगर से आगरा, डा. अवधेश चौबे को श्रावस्ती से प्रयागराज, डॉ. अनिल कुमार को बस्ती से आजमगढ़, डा. शलभ मोहन को कानपुर देहात से गोरखपुर महिला चिकित्सालय और डॉ. मुकेश कुमार को मेरठ जेल चिकित्सालय से एसबीडी चिकित्सालय सहारनपुर भेजा गया है।
डॉ. संजय कुमार वर्मा को मुजफ्फरनगर से गोरखपुर, डा. सुजीत कुमार यादव को बलिया से बस्ती, डा. संजीव गुप्ता को मुजफ्फरनगर से बरेली और डा. नीरज अग्रवाल को मथुरा से मुरादाबाद जिला चिकित्सालय का प्रमुख अधीक्षक बनाया गया है। डॉ. राजीव सिंह भदौरिया को झांसी से कानपुर नगर के यूएचएम जिला चिकित्सालय में मुख्य परामर्शदाता बनाया गया है। डा. पंकज कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ के सिविल चिकित्सालय में मुख्य परामर्शदाता की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि डॉ. महिंद्र सिंह को मेरठ जिला चिकित्सालय में प्रमुख अधीक्षक बनाया गया है।
