उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर, पारा 40 डिग्री पार
उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित अन्य इलाकों में गर्मी और बढ़ेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके बाद मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अब पूरवा की जगह पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित अन्य इलाकों में गर्मी और बढ़ेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके बाद मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अब पूरवा की जगह पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, दिन में पछुआ हवाएं चलेंगी और लू चलने का दौर शुरू होगा। दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अलावा बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23.2 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 24.3 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार रहा।