विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोविड-19 में कार्यरत रहे स्वास्थ्य कर्मी होंगे समायोजित, योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Published: Wed, 08 Jul 2026 10:49 PM (IST)

प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत रहे संविदा कर्मियों को उनकी योग्यता के अनुरूप समायोजित करने का निर्णय लिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

HighLights

  1. कोविड-19 के दौरान कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का समायोजन होगा।

  2. अपर मुख्य सचिव अमित घोष ने समायोजन के निर्देश जारी किए।

  3. 31 जुलाई तक समायोजन न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य विभाग में सेवारत रहे संविदा कर्मियों को उनकी योग्यता के अनुरूप समायोजित करने का निर्णय लिया है।

अपर मुख्य सचिव अमित घोष की ओर से डीएम और सीएम को भेजे गये निर्देश में कहा गया है कि कोविड-19 के दौरान कार्यरत रहे ढाई हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों ने विभिन्न पदों पर कार्य किया था। जिन्हें समायोजित करने का शासन ने आदेश दिया था।

बावजूद इसके 100 अधिक लोगों को समायोजित नहीं किया गया गया है। अब इन कर्मचारियों को 31 जुलाई तक समायोजित करने का आदेश दिया है। इसमें शिथिलता होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी है।

यह भी पढ़ें- सपा के ‘पीडीए’ कार्ड पर सीएम योगी का हमला, कन्नौज मेडिकल कालेज के नाम बदलने पर घेरा