विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बुनकरों को मिलेगा बड़ा सहारा, सरकारी खरीद से सशक्त होगी हथकरघा परंपरा

Published: Wed, 02 Sep 2026 11:37 AM (GMT+05:30)

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्थानीय हथकरघा उत्पादों की खरीद अनिवार्य कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. यूपी के सरकारी अस्पतालों में हथकरघा उत्पाद अनिवार्य।

  2. 2.13 लाख से अधिक बुनकरों को मिलेगा बड़ा बाजार।

  3. गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत SOP तैयार होगी।

डिजिटल टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध बुनकरी परंपरा को नया जीवन देने और स्थानीय बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इस्तेमाल होने वाले बेडशीट, तकिया कवर और गॉज बैंडेज की खरीद स्थानीय हथकरघा उत्पादों से की जाएगी।

इस पहल से राज्य के लगभग 2.13 लाख से अधिक बुनकरों को अपनी उपज के लिए एक बड़ा और स्थायी बाजार मिलेगा, जिससे पारंपरिक व्यवसाय से नई पीढ़ी के जुड़ाव को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

समीक्षा बैठक में बनी रोडमैप रणनीति

विधान भवन में खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा व वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आपूर्ति व्यवस्था को अंतिम रूप देने पर मंथन किया गया।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के निर्देशों का अनुपालन: यह फैसला 7 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में लिया गया है।

समयबद्ध आपूर्ति के लिए नोडल अधिकारी: मांग और आपूर्ति में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए विशेष नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे जो चिकित्सा संस्थानों और यूपी राज्य हथकरघा निगम के बीच समन्वय बनाएंगे।

गुणवत्ता और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP): मंत्री राकेश सचान ने स्पष्ट किया कि उत्पादों की गुणवत्ता और विशिष्टियों में कोई समझौता नहीं होगा। अधिकारियों को दर निर्धारण, गुणवत्ता जांच और भुगतान प्रक्रिया के लिए एक सप्ताह में विस्तृत SOP तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

योगी सरकार का उद्देश्य महज खरीद प्रक्रिया पूरी करना नहीं, बल्कि प्रदेश के पारंपरिक बुनकर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर राज्य की वस्त्रोद्योग अर्थव्यवस्था को नई गति देना है।