विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के सरकारी अस्पतालों के फार्मासिस्टों को मिली नई पहचान, अब कहलाएंगे फार्मेसी अधिकारी

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:56 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्टों का पदनाम बदला जाएगा। अब वे फार्मेसी अधिकारी और मुख्य फार्मासिस्ट, मुख्य फार्मेसी अधिकारी कहलाएंगे।

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. फार्मासिस्टों का पदनाम बदलकर फार्मेसी अधिकारी होगा।

  2. मुख्य फार्मासिस्ट अब मुख्य फार्मेसी अधिकारी कहलाएंगे।

  3. महानिदेशक ने प्रस्ताव को मंजूरी देकर शासन को भेजा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्टों का पदनाम बदला जाएगा। फार्मासिस्ट अब फार्मेसी अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट मुख्य फार्मेसी अधिकारी कहे जाएंगे।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के महानिदेशक ने पदनाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी देक उसकी अधिसूचना जारी करने के लिए शासन को भेज दिया है।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के डा.राजीव कुमार का कहना है कि बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशक डा.पवन कुमार अरुण ने पद नाम बदलने का प्रस्ताव को मंजूरी के साथ शासन को भेजा है। उनका संगठन लंबे समय से फार्मासिस्ट संवर्ग का पदनाम बदलने की मांग कर रहा था।

प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान और महामंत्री प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि इस संवर्ग के अन्य पदों के नाम यथावत रखने की बात कही गई है। प्रभारी अधिकारी (फार्मेसी), विशेष कार्याधिकारी (फार्मेसी) और उप निदेशक (फार्मेसी) के पदनाम नहीं बदले जाएंगे।

शासन से मंजूरी मिलने पर फार्मासिस्ट संवर्ग के इन पदों को नई पहचान मिलेगी। राज्य के सरकारी अस्पतालों में दस हजार से अधिक फार्मासिस्ट कार्यरत हैं।