'यतो धर्मस्ततो जयः...', सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विजयादशमी की दीं शुभकामनाएं
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

सीएम योगी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
HighLights
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुराई पर अच्छाई की विजय बताया।
यह पर्व सत्य, न्याय और धर्म के प्रति आस्था का प्रतीक।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व सत्य, न्याय, नैतिकता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, न्याय, त्याग और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में सत्य, न्याय और धर्म के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है।
श्रीराम का जीवन हमें अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहते हुए समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने का मार्ग दिखाता है।
यतो धर्मस्ततो जयः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है। जय श्री राम।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 19, 2026
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि अन्याय और अधर्म चाहे कितने ही शक्तिशाली हों, अंत में विजय सत्य और धर्म की ही होती है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पर्व को आत्ममंथन का अवसर बताते हुए अहंकार, द्वेष और नकारात्मकता त्यागने तथा समाज में सद्भाव और समरसता मजबूत करने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें- पुलिस स्मृति दिवस: वर्दी से लेकर भत्ते तक… योगी सरकार पुलिसकर्मियों को देगी बड़ी सौगात, सीएम करेंगे एलान
