योगी सरकार ने आरएनएन के एमडी आरके गोयल को हटाया
राजकीय निर्माण निगम में घोटालों के कारण चर्चा में आए प्रबंध निदेशक आरके गोयल को आज सरकार ने प्रबंध निदेशक पद से हटा दिया गया है।
लखनऊ (जेएनएन)। लंबे समय से राजकीय निर्माण निगम(RNN) के प्रंबध निदेशक आरके गोयल को प्रदेश सरकार ने हटा दिया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गोयल के साथ ही राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक को उनके पद से हटा दिया है।
राजकीय निर्माण निगम में घोटालों के कारण चर्चा में आए आरके गोयल किसी तरह से अपना पद बनाए रखने में सफल रहे थे। इसके बाद भी वह कुर्सी से चिपके थे। गोयल को आज सरकार ने प्रबंध निदेशक पद से हटा दिया गया है। अब उनके स्थान पर किसी भी तैनाती होगी। गोयल को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
यूपी निर्माण निगम लगातार विवादों में रहा है। इसके अधिकारियों पर समय- समय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। अधिकारियों और ठेकेदारों के भ्रष्टाचार और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी यूपी की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपी आरएनएन) की उजागर हुई।
पिछले दिनों डिप्टी सीएम के आदेश के खिलाफ काम किया गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने टेंडर का आदेश रोकने का निर्देश दिया था। फिर भी टेंडर पर रोक के बावजूद धड़ाधड़ काम कराया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: शिक्षा विभाग में 74 अधिकारियों का तबादला, 27 डीआइओएस बदले
इस अनदेखी के चलते डिप्टी सीएम ने उन्हें इस पद से हटा दिया है। फिलहाल नए एमडी की शीघ्र ही तैनाती होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: आजम खां की टिप्पणी का शासन ने लिया संज्ञान अब कार्रवाई होगी
गोयल के साथ ही सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक एमए खान को भी उनके पद से हटा दिया है। सेतु निगम लंबे समय से अपनी ख्याति के अनुरूप काम नहीं कर पा रहा था।