विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी सरकार ने 2026-27 के लिए खोला खजाना, 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट किया पेश

Published: Tue, 04 Aug 2026 01:01 PM (IST)

यूपी सरकार ने विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया।

योगी सरकार ने 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट किया पेश।

योगी सरकार ने 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट किया पेश।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। यूपी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में 59,014 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया।

विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) पेश कर दिया है। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदन के पटल पर 59,019.54 करोड़ रुपये का यह बजट रखा।

बजट की मुख्य बातें और वित्तीय ढांचा:

  • कुल बजट का आकार: ₹59,019.54 करोड़
  • राजस्व लेखे का व्यय: ₹17,399.50 करोड़
  • पूंजीगत लेखे का व्यय: ₹41,620.04 करोड़
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह अनुपूरक बजट प्रदेश के विकास की प्राथमिकताओं और विभिन्न विभागों की तात्कालिक आवश्यकताओं व मांगों के अनुरूप तैयार किया गया है।
बजट का एक बड़ा हिस्सा 41,620.04 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित किया गया है, जो राज्य में बुनियादी ढांचे और दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं को गति देगा।
WhatsApp Image 2026-08-04 at 12.54.02 PM