गोमती की सफाई को मुख्यमंत्री योगी समेत उतरी यूपी सरकार, 7500 कर्मचारी काम पर लगे
सुबह आठ बजे गोमती सफाई महाअभियान की शुरुआत करते हुये योगी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सफाई को लेकर सपना देखा था जिसे आज हमें साकार करना है।
लखनऊ (जेएनएन)। गोमती नदी सफाई महाअभियान की शुरुआत आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। सुबह आठ बजे महाअभियान की शुरुआत करते हुये योगी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सफाई को लेकर सपना देखा था जिसे आज हमें साकार करना है। झूलेलाल पार्क से अभियान की शुरुआत के समय मंत्री मंत्री रीता बहुगुणा, ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन, मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, स्वाति सिंह, मोहसिन रजा मौजूद रहे।
#UttarPradesh Chief minister Yogi Adityanath begins cleanliness drive from Gomti river bank in Lucknow. Cabinet ministers, mayor, MLAs and corporators will also take part in the drive. pic.twitter.com/Lf7gQSl4NW
— ANI UP (@ANINewsUP) June 24, 2018
इस दौरान सीएम योगी ने लखनऊ की जनता को स्वच्छता की शपथ दिलाई और गोमती में गंदगी न फैलाने का आग्रह किया। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सीएम ने गंदगी और जलकुंभी देखकर दुख जताया था जिसके बाद महा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, गोमती स्वच्छ होने तक अभियान जारी रहेगा।