Move to Jagran APP

आजम का बयान आतंक को आश्रय देने वाला : लक्ष्मीकांत

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी का मानना है कि उत्तर प्रदेश सरकार पीडि़त को मुआवजा देने के मामले में दोहरा मापदंड अपना रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज आजमगढ़ में वकील सिंहासन यादव की हत्या के बाद तोडफ़ोड़ तथा आगजनी के आरोप में जेल में

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2015 01:18 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2015 07:58 PM (IST)
आजम का बयान आतंक को आश्रय देने वाला : लक्ष्मीकांत

लखनऊ। पेरिस अटैक को क्रिया की प्रतिक्रिया बताने वाले नगर विकास मंत्री आजम खां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने करारा हमला बोला है। उन्होंने आजम के बयान को आतंकियों को आश्रय देने वाला बताते हुए कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को यह साफ करना चाहिए कि अपने मंत्री के बयान से सहमत हैं अथवा नहीं। यदि असहमत हैं तो मुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर आजम खां के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। वाजपेयी आजमगढ़ से लखनऊ जाते समय फैजाबाद पालीटेक्निक के निकट मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार बनने पर मुलायम, मायावती और अखिलेश के कार्यकाल में घोटालों की फाइलें खोली जाएंगी। मौजूदा समय में पंचम तल पर लोकायुक्त की भ्रष्टाचार से संबंधित 24 फाइलें लंबित हैं। इनमें ज्यादातर बसपा शासन काल में हुए घपले-घोटालों का मामला है, लेकिन सपा सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। इसकी वजह मौजूदा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार है जबकि यादव सिंह की फाइल खुली तो न मायावती बचेंगी और न ही समाजवादी पार्टी। उन्होंने बिहार चुनाव के नतीजों का उत्तर प्रदेश में असर पडऩे से इनकार किया कि सपा और बसपा दोनों ने ही बिहार में चुनाव लड़ा लेकिन क्या हुआ।

loksabha election banner

यूपी सरकार का दोहरा मापदंड

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी का मानना है कि उत्तर प्रदेश सरकार पीडि़त को मुआवजा देने के मामले में दोहरा मापदंड अपना रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज आजमगढ़ में वकील सिंहासन यादव की हत्या के बाद तोडफ़ोड़ तथा आगजनी के आरोप में जेल में बंद लोगों से मुलाकात की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आजमगढ़ में एक वकील की हत्या को प्रशासनिक विफलता बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के इशारे पर निर्दोष लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। वह इस मामले की जांच के लिए प्रमुख सचिव गृह व मुख्यमंत्री से मिलकर सीबीआइ से जांच कराने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पीडि़तों को मुआवजा देने में दोहरा मापदंड अपना रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सीओ जियाउल हक तथा दादरी के इकलाख के प्रकरण का जिक्र करते हुए सरकार पर पीडि़त को मुआवजा देने के मामले में दोहरा मापदंड अपनाने की बात कही। मंत्री आजम खां के पेरिस में हुए आतंकी हमले के बाद के बयान की निंदा की और आजम खां पर हमेशा अमर्यादित बयान देने का आरोप लगाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.