Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश को बड़ा फिल्म पुरस्कार, चुना गया 'मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट'

प्रदेश में बीते कई वर्ष से लखनऊ के साथ ही नोएडा तथा अन्य स्थानों पर विभिन्न फिल्मों की शूटिंग की गई है। फिल्म बंधु से देश के प्रख्यात फिल्मकारों को काफी प्रोत्साहन को दिया गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 07 Apr 2017 01:19 PM (IST)Updated: Fri, 07 Apr 2017 05:40 PM (IST)
उत्तर प्रदेश को बड़ा फिल्म पुरस्कार, चुना गया 'मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट'
उत्तर प्रदेश को बड़ा फिल्म पुरस्कार, चुना गया 'मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट'

लखनऊ (जेएनएन)। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में आज उत्तर प्रदेश को भी बड़ा पुरस्कार मिला है। नई दिल्ली में आज 64 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें उत्तर प्रदेश 'मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट' का पुरस्कार मिला है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में बीते कई वर्ष से लखनऊ के साथ ही नोएडा तथा अन्य स्थानों पर विभिन्न फिल्मों की शूटिंग की गई है। उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु से देश के प्रख्यात फिल्मकारों को काफी प्रोत्साहन को दिया गया। 

आज नई दिल्ली में फिल्म 'नीरजा' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म चुना गया। इस फिल्म की सोनम कपूर को श्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। नई दिल्ली में राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में अक्षय कुमार को फिल्म रूस्तम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। जूरी ने मुक्ति भवन के लिए आदिल हुसैन व कदवी हवा के साथ सोनम कपूर की नीरजा का विशेष उल्लेख किया।

फिल्मों को मिले अवार्ड

सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का अवार्ड 'रिजर्वेशन' ने जीता।

सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का अवार्ड फिल्म दशक्रीया को मिला।

सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म 'रांग साइड राजू' ने जीता।

सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म राजू मुरुगन की जोकर को घोषित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म का पुरस्कार बिसरंजन को मिला।

सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड 'गुलाबी' को मिला।

सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का पुरस्कार धनक को मिला।

कृषि सहित सर्वोत्तम पर्यावरण फिल्म 'द टाइगर हू क्रॉस्ड द लाइन'  को मिला।

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म 'नीरजा' को घोषित किया गया। जिसके निर्देशक राम माधवाणी हैं। 

अवार्ड शो में विशेष उल्लेख पुरस्कार 'द आईज ऑफ डार्कनेस'को किया गया।

सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स पुरस्कार अजय देवगन की फिल्म शिवाएं' को मिला।

डेब्यूट निर्देशक के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार खलीफा (बंगाली) को मिला।

सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशक और स्टंट कोरियोग्राफर, पीटर हेन्स, पुलीमुरगन को मिला।

प्रियंका चोपड़ा को वेंटीलेटर द्वारा सर्वश्रेष्ठ संपादन और ध्वनि मिश्रण पुरस्कार मिला।

सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन पुरस्कार महायोद्धा रमा ने जीता।

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन तमिल फिल्म 24 ने जीता।

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवार्ड मनोज जोशी को मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.