विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के कई जिलों में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन, 338 क्विंटल नकली खाद्य पदार्थ जब्त; कई फैक्ट्रियां सील

Published: Fri, 10 Jul 2026 05:30 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2026 07:00 AM (IST)

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी व नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाकर 27 लाख से अधिक का 338 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त किया।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. 27 लाख से अधिक का 338 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त।

  2. शाहजहांपुर, उन्नाव में नकली खाद्य पदार्थ पर एफआईआर।

  3. लखनऊ, कानपुर, मथुरा में खराब सामग्री नष्ट, अवैध फैक्ट्रियां सील।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावटी व नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 लाख से अधिक कीमत का 338.61 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त किया गया है।

15, 16 जून व छह-सात जुलाई को प्रदेश के विभिन्न जिलों में चलाए गए अभियान के तहत खाद्य पदार्थों के विक्रेता व उत्पादन करने वालों के ठिकानों की जांच कर 259.33 क्विंटल खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया। वहीं शाहजहांपुर के जलालाबाद में स्थित सौंफ प्रोसेसिंग यूनिट द्वारा खराब सौंफ को सिंथेटिक रंग से रंग कर बेचने और उन्नाव में सिंथेटिक रंग से नकली सास तैयार करने के मामले में गिरीश चन्द्र जैन के प्रतिष्ठान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान लगभग 496 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 801 नमूने एकत्र किए गए। इन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अभियान के तहत लखनऊ के बाम्बे फूड इंडस्ट्रीज निर्माण इकाई से 458 किलो सास जब्त किया गया, जबकि बाबा फूड प्रोडेक्ट्स बिना लाइसेंस संचालित पाई गई, जिसे मौके पर बंद कराया गया।

इसी प्रकार कानपुर नगर में विशाल भारत इंडस्ट्रीज की विनिर्माण इकाई में निरीक्षण में 8,600 लीटर खराब सॉस नष्ट कराया गया। मथुरा में एसआर इंटरप्राइजेज नामक निर्माण इकाई से बरामद 600 किलो खराब अचार को नष्ट कराया गया।

इसी प्रकार गाजियाबाद की दो अवैध अचार फैक्ट्रियों को सील किया गया। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, कासगंज, हापुड, चंदौली, मऊ व वाराणसी सहित अन्य जिलों में विभिन्न खाद्य पदार्थों का निर्माण करने वाली इकाइयों की जांच खराब खाद्य पदार्थ को नष्ट कराया गया।

यह भी पढ़ें- यूपी में PM आवास से वंचित गरीबों परिवारों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ, बनेंगे 1.16 लाख नए मकान