विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में इंजीनियरिंग छात्रों को बड़ी राहत, बिना अपार आईडी के भी भरे जा सकेंगे नामांकन फॉर्म

Published: Thu, 17 Sep 2026 08:02 AM (IST)

प्राविधिक शिक्षा परिषद ने 16 वर्ष से कम उम्र के इंजीनियरिंग छात्रों को APAR ID न होने पर भी नामांकन की सुविधा दी है।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में नए दाखिले लेने वाले 16 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों को राहत दी है। जिन विद्यार्थियों की अपार आइडी नहीं बन पाई है, उनका नामांकन फार्म अपार आइडी का कालम खाली छोड़कर भरा जा सकेगा।

परिषद ने छात्रहित में यह निर्देश सत्र 2026-27 के लिए आनलाइन काउंसिलिंग के बाद प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए जारी किया है।

परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने प्रदेश के सभी संबंधित राजकीय, अनुदानित और निजी इंजीनियरिंग संस्थानों के प्रधानाचार्य व निदेशकों को भेजे निर्देश में कहा गया है कि जिन विद्यार्थियों की अपार आइडी बनी हुई है, उनके नामांकन फार्म में आइडी दर्ज करना जरूरी होगा।

वहीं, 16 वर्ष से कम उम्र के जिन विद्यार्थियों की अपार आइडी नहीं बन पा रही है, उनका फार्म आइडी का कालम खाली छोड़कर पूरा कराया जाए।

परिषद ने संस्थानों को नामांकन की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरी करने को कहा है। साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यार्थी का नामांकन फार्म भरने से रह जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्था के प्रधानाचार्य की होगी।