विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बिना कारण किसी भी संविदाकर्मी को नौकरी से नहीं निकालें', एके शर्मा ने दिए एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

Published: Wed, 03 Jun 2026 12:20 AM (IST)

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को संविदाकर्मियों को बिना उचित कारण नौकरी से न निकालने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति ...और पढ़ें

बिना उचित कारण किसी भी संविदाकर्मी को नौकरी से नहीं निकालें: एके शर्मा।

बिना उचित कारण किसी भी संविदाकर्मी को नौकरी से नहीं निकालें: एके शर्मा।

HighLights

  1. संविदाकर्मियों को बिना उचित कारण नौकरी से न निकालें।

  2. प्रदेश में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।

  3. सिद्धार्थनगर एक्सईएन ज्ञान प्रकाश पर जांच व कार्रवाई के आदेश।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किसी भी संविदाकर्मी को बिना उचित कारणों के नौकरी से नहीं निकाले जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। जन प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने को कहा है।

इसके साथ ही सिद्धार्थनगर जिले के अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। विद्युत बाधा उत्पन्न होने पर त्वरित समाधान किया जाए।

उन्होंने प्रबंध निदेशकों से कहा कि सभी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संविदाकर्मियों को कार्य से हटाए जाने की शिकायतों पर नाराजगी जताई।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी संविदाकर्मी को बिना उचित कारणों के नौकरी से न निकाला जाए। विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में संविदा कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, उनके हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।