Move to Jagran APP

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जदयू की पहली सूची जारी, 20 प्रत्याशी घोषित

UP Vidhansabha Chunav 2022 पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के नेतृत्व में पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने सौ प्रत्याशी उतारने की योजना बनाई है। इसके लिए 46विधानसभा क्षेत्र की सूची जारी की है। मंगलवार को 20 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 04:10 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 04:31 PM (IST)
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जदयू की पहली सूची जारी, 20 प्रत्याशी घोषित
मंगलवार को पार्टी की ओर से 20 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है।

लखनऊ, जेएनएन। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से सरकार बनाने वाली जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर बात फाइनल ना होने पर अकेले ही मैदान में उतरने का फैसला किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के नेतृत्व में पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने सौ प्रत्याशी उतारने की योजना बनाई है। इसके लिए 46 विधानसभा क्षेत्र की सूची जारी कर दी थी। मंगलवार को पार्टी की ओर से 20 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है।

loksabha election banner

जनता दल यूनाइटेड के महासचिव व प्रवक्ता प्रोफेसर केके त्रिपाठी ने बताया कि पिछली बार पार्टी ने यूपी में प्रत्याशी नहीं खड़ा किया था। इस बार पार्टी यूपी के करीब सौ सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। 18 जनवरी को बैठक के बाद 20 जनवरी को 26 क्षेत्र की सूची जारी करने के बाद मंगलवार को पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। अब भी यह तय है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ प्रचार भी करेंगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में दिखेंगे। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार चला रहे जनता दल यूनाइटेड ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

20 प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं

  1. रोहनिया विधानसभा वाराणसी से सुशील कश्यप।
  2. गोसाईगंज विधानसभा अयोध्या से मनोज वर्मा।
  3. मडि़हान विधानसभा मिर्जापुर से अरविंद पटेल।
  4. घोरावल विधानसभा सोनभद्र से अनीता कौल।
  5. बांगरमऊ विधानसभा उन्नाव से राबिया बेगम।
  6. प्रतापपुर विधानसभा प्रयागराज से नीरज सिंह पटेल।
  7. करछना विधानसभा प्रयागराज से अजीत प्रताप सिंह।
  8. बैरिया विधानसभा बलिया से रमेश चंद्र उपाध्याय।
  9. भिनगा विधानसभा श्रावस्ती से राजेश कुमार शुक्ला।
  10. राबर्ट्सगंज विधानसभा सोनभद्र से अतुल प्रताप पटेल।
  11. शोहरतगढ़ विधानसभा सिद्धार्थ नगर से ओम प्रकाश गुप्ता।
  12. मडिय़ाहूं विधानसभा जौनपुर से सुशील कुमार पटेल।
  13. चुनार विधानसभा मिर्जापुर से संजय सिंह पटेल।
  14. महरौनी विधानसभा ललितपुर से कैलाश नारायण।
  15. भाटपार रानी विधानसभा देवरिया से रामाश्रय राजभर।
  16. भोगनीपुर विधानसभा कानपुर देहात से सतीश सचान।
  17. रानीगंज विधानसभा प्रतापगढ़ से संजय राज पटेल।
  18. जगदीशपुर विधानसभा अमेठी से दिनेश कुमार।
  19. बिलासपुर विधानसभा रामपुर से जगदीश शरण पटेल।
  20. कैंट विधानसभा लखनऊ से आशीष सक्सेना।

जनता दल यूनाइटेड ने 23 जनवरी को 26 सीटों की लिस्ट जारी की थी। जेडीयू की ओर से जो सूची जारी की गई है, उसमें कुशीनगर की तमकुही विधानसभा सीट, श्रावस्ती की भिनगा, सोनभद्र की राबर्ट्सगंज, सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ सीट, जौनपुर की मडिय़ाहूं, मिर्जापुर की चुनार, ललितपुर की महरौनी, लखनऊ कैंट, देवरिया की भाटपार रानी, औरैया की बिधूना, कानपुर देहात की भोगनीपुर, फतेहपुर की जहानाबाद, प्रतापगढ़ की रानीगंज, अमेठी की जगदीशपुर, सीतापुर की महमूदाबाद, बरेली कैंट, रामपुर की बिलासपुर और बदायूं सदर सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया।

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल को 51 से अधिक सीट पर लड़ने के लिए उम्मीदवारों के नाम आदि को तय करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के साथ गठबंधन ना हो पाने को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी में सहयोगी दल अपना दल और निषाद पार्टी के अलावा जेडीयू का जिक्र नहीं किया. अब वह लंबे इंतजार के बाद स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। जेडीयू ने यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.