Move to Jagran APP

UP Election 2022: यूपी में कांग्रेस को लगने जा रहा फिर झटका, समाजवादी पार्टी में वापसी कर सकते हैं राज बब्बर

UP Vidhan Sabha Election 2022 कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अभिनेता राज बब्बर एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही सपा में घर वापसी करेंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 03:12 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 07:40 AM (IST)
UP Election 2022: यूपी में कांग्रेस को लगने जा रहा फिर झटका, समाजवादी पार्टी में वापसी कर सकते हैं राज बब्बर
UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले दल-बदल की सियासत जारी है। हर पार्टी अपना खेमा मजबूत करने में जुटी है और ऐसे में नेता भी अपने लिए बेहतर मौका खोज रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जाने के बाद कानपुर और फतेहपुर की राजनीति में प्रभाव रखने वाले पूर्व सांसद राकेश सचान ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। अब चर्चा है कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अभिनेता राज बब्बर एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही सपा में घर वापसी करेंगे।

loksabha election banner

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अभिनेता राज बब्बर के सपा में आने की चर्चा तब तेज हो गई जब सपा के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सोशल मीडिया एप कू पर एक पोस्ट कर दिया। उन्होंने पर इशारा करते हुए लिखा, 'कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व समाजवादी नेता, अभिनेता जल्दी ही समाजवादी होंगे।'

Koo App

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष , पूर्व समाजवादी नेता , अभिनेता जल्दी ही समाजवादी होंगे

- Fakhrul Hasan Chaand (@chaandsamajwadi) 27 Jan 2022

पा के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने जो तीन शब्दों में इशारे किए हैं वे सभी राज बब्बर की ओर इंगित कर रहे हैं। ऐसे में राज बब्बर के सपा में शामिल होने की सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज बब्बर कांग्रेस में 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही वह साइडलाइन चल रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अभिनेता राज बब्बर ने राजनीतिक करियर की शुरुआत जनता दल से की थी। फिर वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। 1994 में सपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा गया। 2004 में सपा के टिकट पर ही जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे। 2006 में उन्होंने सपा से नाता तोड़ लिया और करीब दो साल बाद 2008 में कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर फिरोजबाद सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। 2014 में कांग्रेस ने उन्हें गाजियाबाद सीट से जनरल वीके सिंह के खिलाफ उतारा, लेकिन राज बब्बर को हार का सामना करना पड़ा। 2016 में उन्हें यूपी कांग्रेस की कमान दी गई थी। राज बब्बर यूपी के टुंडला के रहने वाले हैं। उन्होंने 250 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया, जिनमें कई सुपरहिट भी हुईं।

Koo App

तीसरी लिस्ट

View attached media content - Fakhrul Hasan Chaand (@chaandsamajwadi) 27 Jan 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.