यूपी के संस्कृति मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा, संन्यास से औद्योगिक क्रांति की ओर चित्रकला प्रतियोगिता कराएं
संस्कृति पर्यटन व धमार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि संन्यास से औद्योगिक क्रांति की ओर विषय पर चित्रकला कार्यशाला व प्रतियोगिता का कराई जाए।
लखनऊ, जेएनएन। संन्यास से औद्योगिक क्रांति की ओर विषय पर चित्रकला कार्यशाला व प्रतियोगिता का वृहद आयोजन कराया जाए। यह सुझाव संस्कृति पर्यटन व धमार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की समीक्षा बैठक में दिए।
उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कोरोना योद्धाओं पर आधारित अखिल भारतीय फोटो प्रदर्शनी व प्रतियोगिता आयोजित करने के बारे में बताया। पांच जून को पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन पेंटिंग व फोटो प्रतियोगिता होगी। मंत्री ने राज्य स्तर पर प्रमाणपत्र वितरण के साथ प्रतियोगिता को यूट्यूब पर अपलोड करने की बात कही। सुझावों पर संपूर्ण कार्ययोजना एक सप्ताह में देने को कहा गया है। भारत माता मंदिर परिसर में शहीद चंद्रशेखर आजाद कला वीथिका का निर्माण प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
लखनऊ । कार्यालय में संस्कृति विभाग के स्वायत्तशासी संस्थाओ ललित कला अकैडमी, अयोध्या शोध संस्थान, कत्थक संस्थान, भातखण्डे संगीत विश्वविद्यालय, लोक जनजाति कला संस्थान की अलग अलग समीक्षा किया। covid 19 से उत्पन्न परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आगे की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। pic.twitter.com/rcOMSMhaSO — Dr. Neelkanth Tiwari (@NeelkanthAd) May 22, 2020
विधानसभा परिसर स्थित नवीन भवन में संस्कृति मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने अयोध्या शोध संस्थान व लोक एवं जनजाति कला व संस्कृति संस्थान की भी समीक्षा की। अयोध्या शोध संस्थान में बच्चों की ऑनलाइन रामायण प्रतियोगिता कराने तथा अखंड रामचरित मानस गायन पाठ के ऑनलाइन आयोजन की बात कही। इसके लिए पांच लोक क्षेत्रों से कलाकारों का चयन कर वैश्विक स्तर पर देखे जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लोक एंव जनजाति कला व संस्कृति संस्थान की समीक्षा करते हुए आल्हा, बिरहा व कजरी गायन के ऑनलाइन कार्यक्रम कराने पर बल दिया।