Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदला, अब नया नाम अयोध्या कैंट

भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए नींव का काम पूरा होते ही अब प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैजाबाद जंक्शन का नाम बदल दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आदेश भी कर दिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 02:21 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 06:46 AM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदला, अब नया नाम अयोध्या कैंट
योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैजाबाद जंक्शन का नाम बदल दिया है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रामनगरी अयोध्या में एक और काम किया है। भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए नींव का काम पूरा होते ही अब प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'अयोध्या कैंट' रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसका आदेश भी कर दिया है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश सरकार ने फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला करने के साथ ही नाम बदलने के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार के पास आधिकारिक अधिसूचना जारी करने के लिए भेजा है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की मंजूरी के बाद जल्द ही आधिकारिक बदलाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह बड़ा कदम माना जा रहा है। फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने का कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में इससे पहले भी भारतीय इतिहास में बड़े नामवर लोगों के नाम पर सड़क, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों के नाम में परिवर्तन किया गया है। फैजाबाद जंकशन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने के लिए सांसद लल्लू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया था। सांसद लल्लू सिंह ने केन्द्र के साथ प्रदेश नेतृत्व का अयोध्यावासियों का निवेदन स्वीकार करने के लिए आभार व्यक्त किया।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने इससे पहले 2018 में फैजाबाद का नाम अयोध्या जनपद करने की घोषणा की थी। 6 नवंबर 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने और जिले के प्रशासनिक मुख्यालय को अयोध्या शहर में स्थानांतरित करने को मंजूरी दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.