UP Chunav 2022: सपा और रालोद गठबंधन ने दो और प्रत्याशी किए घोषित, जानें किसे कहां से मिला टिकट
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 सपा व रालोद गठबंधन ने गुरुवार को और दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। दोनों ही रालोद कोटे से प्रत्याशी बनाए गए हैं। रालोद कोटे से घोषित कुल प्रत्याशियों की संख्या 32 हो गई है।
लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी (सपा) व राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) गठबंधन ने गुरुवार को और दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। सहारनपुर जिले की रामपुर मनिहारन (सुरक्षित) सीट से विवेक कान्त और बिजनौर से नीरज चौधरी को गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों ही रालोद कोटे से प्रत्याशी बनाए गए हैं। पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी की इस घोषणा के साथ ही गठबंधन में रालोद कोटे से घोषित कुल प्रत्याशियों की संख्या 32 हो गई है। अब तक गठबंधन के 42 प्रत्याशियों की सूची जारी हो चुकी है। इसमें 10 उम्मीदवार सपा के हैं। ये सभी सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हैं।
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर होगी। पहले चरण में कैराना, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद जैसी हाट सीटों पर मतदान होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इनकी कोशिश चुनाणी रण के पहले चरण में एक-दूसरे से बढ़त लेने की होगी। परंपरागत रूप से पश्चिमी यूपी में सपा कमजोर रही है, लेकिन रालोद के गठबंधन के बाद उसे अपनी स्थिति मजबूत लग रही है।
- सीट : उम्मीदवार : पार्टी
- 1. कैराना : नाहिद हसन : सपा
- 2. शामली : प्रसन्न चौधरी : रालोद
- 3. चरथावल : पंकज मलिक : सपा
- 4. पुरकाजी : अनिल कुमार : रालोद
- 5. खतौली : राजपाल सिंह सैनी : रालोद
- 6. नहटौर : मुंशी राम : रालोद
- 7. किठौर : शाहिद मंजूर : सपा
- 8. मेरठ : रफीक अंसारी : सपा
- 9. बागपत : अहमद हमीद : रालोद
- 10. लोनी : मदन भैया : रालोद
- 11. साहिबाबाद : अमरपाल शर्मा : सपा
- 12. मोदीनगर : सुरेश शर्मा : रालोद
- 13. धौलाना : असलम चौधरी : सपा
- 14. हापुड़ : गजराज सिंह : रालोद
- 15. जेवर : अवतार सिंह भड़ाना : रालोद
- 16. बुलंदशहर : हाजी यूनुस : रालोद
- 17. स्याना : दिलनवाज खान : रालोद
- 18. खैर : भगवती प्रसाद सूर्यवंशी : रालोद
- 19. कोल : सलमान सईद : सपा
- 20. अलीगढ़ : जफर आलम : सपा
- 21. सादाबाद : प्रदीप चौधरी गुड्डू : रालोद
- 22. छाता : तेजपाल सिंह : रालोद
- 23. गोवर्धन : प्रीतम सिंह : रालोद
- 24. बल्देव : बबीता देवी : रालोद
- 25. आगरा कैंट : कुंवर सिंह वकील : सपा
- 26. आगरा देहात : महेश कुमार जाटव : रालोद
- 27. फतेहपुर सीकरी : ब्रिजेश चाहर : रालोद
- 28. बाह : मधुसूदन शर्मा : सपा
- 29. सिवालखास : गुलाम मोहम्मद : रालोद
- 30. मेरठ कैंट : मनीषा अहलावत : रालोद
- 31. मुजफ्फरनगर : सौरभ : रालोद
- 32. छपरौली : अजय कुमार : रालोद
- 33. बड़ौत : जयवीर सिंह तोमर : रालोद
- 34. थाना भवन : अशरफ अली : रालोद
- 35. बुढाना : राजपाल बालियान : रालोद
- 36. मीरापुर : चंदन चौहान : रालोद
- 37. मुरादनगर : सुरेंद्र कुमार मुन्नी : रालोद
- 38. शिकारपुर : किरन पाल सिंह : रालोद
- 39. बरौली : प्रमोद गौड़ : रालोद
- 40. इगलास : बीरपाल सिंह दिवाकर : रालोद
- 41. रामपुर मनिहारन : विवेक कान्त : रालोद
- 42. बिजनौर : नीरज चौधरी : रालोद