Move to Jagran APP

स्वामी प्रसाद मौर्य व धर्म सिंह सैनी के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान भी सपा में शामिल

UP Chunav 2022 समाजवादी पार्टी के बाद बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले दारा सिंह चौहान फिर समाजवादी पार्टी के सदस्य बने हैं। रविवार को लखनऊ में उनको समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 02:35 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 03:41 PM (IST)
स्वामी प्रसाद मौर्य व धर्म सिंह सैनी के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान भी सपा में शामिल
दारा सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे रोजगार के लिए नौजवान लाठी खा रहे

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी बेला पर राजनैतिक उथल-पुथल जोरों पर है। योगी आदित्यनाथ सरकार से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य तथा डॉ. धर्म सिंह सैनी के बाद अब दारा सिंह चौहान भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

loksabha election banner

आजमगढ़ से कद्दावर नेता दारा सिंह चौहान की समाजवादी पार्टी में वापसी हुई है। समाजवादी पार्टी के बाद बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले दारा सिंह चौहान फिर समाजवादी पार्टी के सदस्य बने हैं। रविवार को लखनऊ में उनको समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई। अखिलेश यादव ने रविवार को वन मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले दारा सिंह चौहान को उनके समर्थकों के साथ सपा में शामिल कराया। उन्होंने कहा है कि मैं दारा सिंह चौहान का स्वागत करता हूं, उनके साथ भारी संख्या में लोग आए हैं। भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी 'अपना दल (सोनेलाल के विधायक डा. आरके वर्मा ने भी रविवार को अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दारा सिंह चौहान लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर दारा सिंह चौहान ने कहा कि जब संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की साजिश हो रही थी तब हमने निर्णय लिया कि हम अखिलेश भईया के साथ गरीबों की सरकार बनाएंगे। दारा सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे रोजगार के लिए नौजवान लाठी खा रहे हैं। पूरा प्रदेश भाजपा के शासन से परेशान रहा। हमने भी सरकार में रहने के दौरान पांच साल तक सुधार होने का इंतजार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आरक्षण में छेड़छाड़ की साजिश हुई।

दारा सिंह चौहान ने कहा कि 2017 में जब भाजपा की सरकार बनी तब ‘सबका साथ-सबका विकास' का नारा दिया गया था, लेकिन कालांतर में साथ तो सबका लिया गया, मगर विकास कुछ चंद लोगों का हुआ। इस प्रदेश में चंद लोगों का विकास हुआ और बाकी लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा, सपा मेरा पुराना घर है और हम उत्तर प्रदेश की सियासत को बदलकर अखिलेश यादव को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह आने वाले दिनों में सभी पिछड़ों और दलित समाज को लामबंद करेंगे। विरोधी लाख साजिश कर लें, लेकिन यह तूफान रुकने वाला नहीं है, बदलाव होकर रहेगा।

पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि पूरा पिछड़ा समाज तो समाजवादी पार्टी के साथ है। भाजपा ने साथ सबका लिया, लेकिन विकास कुछ का किया। भाजपा ने लोगों के साथ ठगने का काम किया। आज किसान तथा नौजवान सभी परेशान हैं। इनसे पिछड़ा, अति पिछड़ा तथा वंचित समाज परेशान है। सभी लोग अखिलेश यादव को बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि 100 में 85 हमारा बाकी 15 में बंटवारा होगा। अखिलेश यादव के नेतृत्व में गरीबों की सरकार बनाएंगे। सभी समाज के लोग अखिलेश यादव के साथ हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दारा सिंह चौहान का सपा में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई में साथ देने के लिए दारा सिंह का स्वागत है। हमको अब तो भाजपा की जमानत जब्त कराना है। उन्होंने कहा कि आज तो बड़ी संख्या में लोग दफ्तर आना चाहते थे। हमने ही उनको मना किया। सभी से कहा गया है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.