UP Cabinet Meeting: यूपी कैबिनेट की बैठक आज, पीडब्ल्यूडी से जुड़े कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में आवास और लोक निर्माण विभाग के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति मिल सकती है। यमुना एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल को जोड़ने का काम अब यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के बजाय एनएचएआइ करेगी। लोकभवन में सुबह 11.30 बजे मीटिंग होगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में 11:30 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें आवास और पीडब्ल्यूडी के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति मिल सकती है।
यमुना एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल को जोड़ने का काम अब यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के बजाय एनएचएआइ करेगी।
यीडा के पूर्व स्वीकृत प्रस्ताव को रद किया जाएगा, ताकि एनएचएआइ द्वारा निर्माण करने का रास्ता साफ हो सके। इसके अलावा आवास विभाग के उत्तर प्रदेश हाइटेक टाउनशिप नीति में संशोधन से संबंधित प्रस्ताव और नगरीय उपयोग प्रभार शुल्क वसूलने के लिए तैयार की गई नियमावली को भी स्वीकृति मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- राजनीतिक स्थिरता से दंगा व माफिया मुक्त बना यूपी: योगी, बोले- बार-बार चुनाव से पनपता है भ्रष्टाचार
राजनीतिक स्थिरता से दंगा व माफिया मुक्त बना यूपी: योगी
सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विषय पर विभिन्न सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार चुनाव अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है। लोकतंत्र विरोधी तत्व इसका लाभ उठाते हैं। राजनीतिक अस्थिरता में नीतिगत फैसलों का अभाव रहता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के विजन को साकार करने की जरूरत है। बार-बार चुनाव जनता पर बोझ जैसा है। यह राजनीतिक अस्थिरता और सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के साथ विकास में बाधक है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।