Move to Jagran APP

UP Cabinet Expansion: योगी सरकार में चार महिलाएं लेकिन कैबिनेट मंत्री का दर्जा किसी को नहीं

UP Cabinet Expansion टीम योगी के सात नए मंत्रियों में एक महिला चेहरे को शामिल कर सरकार ने मंत्रिमंडल में कमल रानी वरुण के निधन से पैदा हुई रिक्तता की संख्यात्मक भरपाई कर ली है। यह बात दीगर है कि योगी सरकार में अब कोई महिला कैबिनेट मंत्री नहीं है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 10:27 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 10:28 PM (IST)
UP Cabinet Expansion: योगी सरकार में चार महिलाएं लेकिन कैबिनेट मंत्री का दर्जा किसी को नहीं
योगी मंत्रिमंडल में महिला मंत्रियों की संख्या अब चार हो गई है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। टीम योगी के सात नए मंत्रियों में एक महिला चेहरे को शामिल कर सरकार ने मंत्रिमंडल में कमल रानी वरुण के निधन से पैदा हुई रिक्तता की संख्यात्मक भरपाई कर ली है। यह बात दीगर है कि योगी सरकार में अब कोई महिला कैबिनेट मंत्री नहीं है। रविवार को हुए दूसरे विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में महिला मंत्रियों की संख्या चार हो गई है जिनमें एक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और तीन राज्य मंत्री हैं।

prime article banner

योगी सरकार का गठन होने पर शुरुआत में पांच महिलाओं को मंत्री बनाया गया था। इनमें एक कैबिनेट मंत्री, दो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व दो राज्य मंत्री थीं। कैबिनेट मंत्री के रूप में डा. रीता बहुगुणा जोशी तो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर अनुपमा जायसवाल व स्वाति सिंह ने शपथ ली थी। अर्चना पांडेय और गुलाब देवी को राज्य मंत्री बनाया गया था।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने डा. रीता बहुगुणा जोशी को इलाहाबाद सीट से उम्मीदवार बनाया था। वह चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच गईं और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसकी भरपाई के लिए मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र की विधायक कमल रानी वरुण को कैबिनेट में शामिल करते हुए उन्हें प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी थी।

मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में दो महिला मंत्रियों की छुट्टी भी कर दी गई थी जिनमें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल और राज्य मंत्री अर्चना पांडेय शामिल थीं। मंत्रिमंडल में हुए इस फेरबदल में कानपुर की कल्याणपुर सीट की विधायक नीलिमा कटियार को राज्य मंत्री बनाया गया जिससे मंत्रिमंडल में महिलाओं की संख्या चार हो गई थी। कोरोना संक्रमण से पिछले वर्ष कमल रानी वरुण के दिवंगत होने के बाद सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या तीन रह गई थी। दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में गाजीपुर सदर की विधायक डा. संगीता बलवंत को राज्य मंत्री बनाने के बाद योगी सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या चार हो गई है लेकिन इनमें कोई भी कैबिनेट मंत्री नहीं है।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों की सूची

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
  • उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा

कैबिनेट मंत्री

  • सूर्यप्रताप शाही
  • सुरेश कुमार खन्ना
  • स्वामी प्रसाद मौर्य
  • सतीश महाना
  • दारा सिंह चौहान
  • रमापति शास्त्री
  • जय प्रताप सिंह
  • ब्रजेश पाठक
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी
  • श्रीकांत शर्मा
  • राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह
  • सिद्धार्थ नाथ सिंह
  • मुकुट बिहारी वर्मा
  • आशुतोष टंडन
  • नंदगोपाल गुप्ता नंदी
  • डा. महेंद्र सिंह
  • सुरेश राणा
  • भूपेंद्र सिंह
  • अनिल राजभर
  • राम नरेश अग्निहोत्री
  • जितिन प्रसाद

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • उपेंद्र तिवारी
  • डा. धर्म सिंह सैनी
  • स्वाति सिंह
  • कपिल देव अग्रवाल
  • सतीश द्विवेदी
  • अशोक कटारिया
  • श्रीराम चौहान
  • नीलकंठ तिवारी
  • रविंद्र जायसवाल

राज्य मंत्री

  • गुलाब देवी
  • जयप्रकाश निषाद
  • जयकुमार सिंह जैकी
  • अतुल गर्ग
  • रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह
  • मोहसिन रजा
  • गिरीश चंद्र यादव
  • बलदेव औलख
  • मनोहर लाल मन्नू कोरी
  • संदीप सिंह
  • सुरेश पासी
  • अनिल शर्मा
  • महेश गुप्ता
  • आनंद स्वरूप शुक्ला
  • डा. गिरिराज सिंह धर्मेश
  • लाखन सिंह राजपूत
  • नीलिमा कटियार
  • उदयभान सिंह
  • चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय
  • रमाशंकर सिंह पटेल
  • अजित सिंह पाल
  • छत्रपाल सिंह गंगवार
  • पल्टू राम
  • डा. संगीता बलवंत
  • संजीव कुमार
  • दिनेश खटीक
  • धर्मवीर प्रजापति

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.