Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • lucknow-city
LIVE BLOG

UP Budget 2026 Live: 'यूपी सरकार का विदाई वाला बजट...', अखिलेश यादव ने कसा तंज

UP Budget Session 2026 Live News | योगी सरकार ने अपना 10वां बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की विदाई बजट के साथ भाजपा की भी विदाई तय है।

By Sakshi Gupta Wed, 11 Feb 2026 04:01 PM (IST)
11 फरवरी को विधानसभा में योगी सरकार ने अपना 10वां बजट पेश किया। (जागरण- तस्वीर)

11 फरवरी को विधानसभा में योगी सरकार ने अपना 10वां बजट पेश किया। (जागरण- तस्वीर)

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Budget 2026 Live Updates | योगी सरकार ने आज (बुधवार) अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। ये बजट योगी सरकार का 10वां बजट है। विधानसभा में सुबह 11 बजे सुरेश खन्ना ने बतौर वित्त मंत्री बजट पेश किया।

सुरेश खन्ना ने एलान किया कि लड़कियों शादी के लिए अब 50 हजार नहीं, एक लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही प्रदेश में 14 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। बजट पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार के विदाई वाले बजट के साथ भाजपा की भी विदाई तय पढ़ें ताजा अपडेट्स...

11 Feb 20263:57:03 PM

UP Budget Live: योगी सरकार के बजट पर अखिलेश ने कसा तंज

UP Budget 2026 Live: योगी सरकार ने बुधवार को अपना 10वां बजट पेश किया। बजट का आकार 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ हुआ है। यूपी सरकार के बजट पर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि यूपी सरकार के विदाई बजट के साथ भाजपा की भी विदाई तय है।

11 Feb 20263:54:19 PM

UP Budget 2026 Live: 9 साल के नव निर्माण की नई गाथा प्रस्तुत करता है बजट- योगी

UP Budget 2026 Live: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "बजट में 43 हजार 565 करोड़ से अधिक की धनराशि केवल नई योजनाओं के लिए प्रस्तावित की गई है।  ये हमारी सरकार का 10वां बजट है और पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में 10वां बजट पेश करने का अवसर प्राप्त हुआ है। ये बजट 9 वर्ष के नव निर्माण के एक नई गाथा को देशवासियों के सामने प्रस्तुत करता है...।" 

11 Feb 20261:21:16 PM

UP Budget 2026 Live: बजट पर सीएम योगी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

UP Budget 2026 Live: सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बता दें कि योगी सरकार ने 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ का बजट बुधवार को विधानसभा में पेश किया। ये बजट योगी सरकार 2.0 का आखिरी बजट है।

11 Feb 202612:41:27 PM

UP Budget 2026 Live: यूपी में 14 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे- सुरेश खन्ना

UP Budget 2026 Live: UP Budget 2026 Live: यूपी में 14 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने एलान किया। साथ ही 3 विश्वविद्यालय भी खुलेंगे। छात्राओं को 400 करोड़ की स्कूटी बांटी जाएगी।

11 Feb 202612:03:40 PM

UP Budget 2026 Live: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- स्टार्टअप में 'यूपी लीडर'

UP Budget 2026 Live: विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली सहायता राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जाएगा। उत्तर प्रदेश स्टार्टअप के क्षेत्र में लीडर के रूप में उभर रहा है।

11 Feb 202611:25:45 AM

UP Budget 2026 Live: हमारी सरकार में हर तरफ विकास हुआ है- वित्त मंत्री

UP Budget 2026 Live: विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में कहा, "हमारी सरकार के पिछले और मौजूदा समय में, राज्य में हर तरफ विकास हुआ है। साल 2024-2025 के लिए राज्य का GSDP 30.25 लाख करोड़ रुपये अनुमानित है, जो पिछले साल के मुकाबले 13.4 परसेंट ज़्यादा है।"

11 Feb 202611:39:15 AM

UP Budget 2026 Live: विधानसभा में 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ का बजट पेश

UP Budget 2026 Live: यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया। बजट का आकार 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये है।वित्त मंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादन में यूपी नंबर-1 है। कहा कि यूपी में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है।

11 Feb 202611:04:11 AM

UP Budget 2026 Live: सीएम योगी और वित्त मंत्री खन्ना विधानसभा पहुंचे

UP Budget 2026 Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा पहुंचे। वित्त मंत्री आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बजट पेश करेंगे।

#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा पहुंचे।

राज्य के वित्त मंत्री आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बजट पेश करेंगे। pic.twitter.com/QYrVGo7wG6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11 Feb 202610:55:04 AM

UP Budget 2026 Live: सिर्फ संभावनाओं पर बजट बनाती है भाजपा- माता प्रसाद पांडेय

UP Budget 2026 Live: यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने बजट पर कहा, "पिछले वर्ष का बजट अभी तक इस्तेमाल नहीं हुआ है, उसके पिछले वर्ष का बजट भी उतना इस्तेमाल नहीं हो पाया है। ये बस संभावनाओं पर बजट बना लेते हैं और उतना पैसा एकत्रित नहीं कर पाते।"

#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने प्रदेश के बजट पर कहा, "पिछले वर्ष का बजट अभी तक इस्तेमाल नहीं हुआ है, उसके पिछले वर्ष का बजट भी उतना इस्तेमाल नहीं हो पाया है। ये बस संभावनाओं पर बजट बना लेते हैं और उतना पैसा एकत्रित नहीं कर पाते...… pic.twitter.com/qTG3oIGoYo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11 Feb 202610:46:54 AM

UP Budget 2026 Live: योगी कैबिनेट की बैठक में बजट प्रस्ताव को मिली मंजूरी

UP Budget 2026 Live: यूपी विधानसभा में बजट पेश करने से पहले योगी कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बजट प्रस्ताव पर मुहर लगी। सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। 9 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट होने का अनुमान है।

11 Feb 202610:40:38 AM

UP Budget 2026 Live: बजट का कोई विजन नहीं, सिर्फ धोखा होगा- शिवपाल यादव

UP Budget 2026 Live: शिवपाल सिंह यादव ने UP के बजट पर कहा, "पेपरलेस विधानसभा में फिर एक बार कागज़ी बजट पेश होगा, इस बजट का फिर से कोई विज़न नहीं होगा और सिर्फ धोखा होगा।"

#WATCH | लखनऊ: समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश के बजट पर कहा, "पेपरलेस विधानसभा में फिर एक बार कागज़ी बजट पेश होगा, इस बजट का फिर से कोई विज़न नहीं होगा और सिर्फ धोखा होगा। सिर्फ भ्रष्टाचार का बजट होगा और इसमें लूट होगी। केवल जनता के साथ धोखा होगा और अभी तक धोखा… pic.twitter.com/mgwqrLWKom

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11 Feb 202610:31:26 AM

UP Budget 2026 Live: 10 सालों में विकास नहीं कर पाई भाजपा- सपा विधायक

UP Budget 2026 Live: बजट पर सपा विधायक वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा, 'यह उत्तर प्रदेश सरकार का अंतिम बजट है, इसके बाद सरकार सत्ता में नहीं आएगी। सरकार इन 10 सालों में प्रदेश का कोई विकास नहीं कर पाई।'

#WATCH | लखनऊ: समाजवादी पार्टी विधायक वीरेंद्र कुमार यादव ने राज्य के बजट पर कहा, "यह उत्तर प्रदेश सरकार का अंतिम बजट है, इसके बाद सरकार सत्ता में नहीं आएगी। सरकार इन 10 सालों में प्रदेश का कोई विकास नहीं कर पाई और अब इस बजट में देखना है कि ये किस वर्ग को ज्यादा नुकसान और फायदा… pic.twitter.com/HawztTwhjg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11 Feb 202610:16:12 AM

UP Budget 2026 Live: बजट पेश होने से पहले CM योगी ने की कैबिनेट बैठक

UP Budget 2026 Live: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य बजट 2026-27 पेश होने से पहले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।

#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य बजट 2026-27 पेश होने से पहले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/ExGSW1Ooft

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11 Feb 20269:28:00 AM

UP Budget 2026 Live: जनता की महत्वकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा बजट- केशव मौर्य

UP Budget 2026 Live: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बजट पर कहा, 'उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की महत्वकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा।'

#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के बजट पर कहा, "जनता की उम्मीदों पर गरीबों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, अन्नदाताओं को सामर्थ्यवान और विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए आज का यह बजट ऐतिहासिक होगा,… pic.twitter.com/ubPprWIVBx

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11 Feb 20269:14:49 AM

UP Budget 2026 Live: सर्व समाज के जनआकांक्षों के अनुरूप होगा बजट- सुरेश खन्ना

UP Budget 2026 Live: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "सर्व समाज के लिए जनआंकाक्षों के अनुरूप बजट होगा, पिछली बार से बड़ा बजट होगा।"

#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उत्तर प्रदेश बजट पर कहा, "सर्व समाज के लिए जनआंकाक्षों के अनुरूप बजट होगा, पिछली बार से बड़ा बजट होगा। योगी सरकार ने हमेशा इस बात की कोशिश है कि सर्वसमाज और सबका साथ सबका विकास हो और इसी आधार पर बजट बना है और यह… pic.twitter.com/Ol31mD2boA

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11 Feb 20269:17:34 AM

UP Budget 2026 Live: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की

UP Budget 2026 Live: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। सुरेश खन्ना ने बजट टैबलेट भी दिखाया। बता दें कि आज वे विधानसभा में बजट पेश करने वाले हैं।

#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।

सुरेश खन्ना ने बजट टैबलेट भी दिखाया, आज वे उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्य का बजट पेश करने वाले है। pic.twitter.com/jHlzBPQPGp

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11 Feb 20268:55:25 AM

UP Budget 2026 Live: किसानों को समर्पित है बजट 2026- मंत्री जयवीर सिंह

UP Budget 2026 Live: योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने उत्तर प्रदेश बजट 2026 कहा, 'बजट व्यापारी, युवा, किसान, सभी को समर्पित है और यह बहुत ही बेहतरीन, सर्वस्पर्शी बजट होगा।'

#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने उत्तर प्रदेश बजट 2026 कहा, "जब से 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी है, उत्तर प्रदेश ने बजट आकार, लोककल्याण और विकास के मामले में एक बड़ी छलांग लगाई है और उसी का नतीजा है कि मज़बूत कानून-व्यवस्था के… pic.twitter.com/XexwQppDbT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11 Feb 20268:47:11 AM

UP Budget 2026 Live: बजट 2026 अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा- ब्रजेश पाठक

UP Budget 2026 Live: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश बजट 2026 पर कहा, "आज उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा बजट पेश होने जा रहा है। यह राज्य के इतिहास में आंकड़ों के हिसाब से सबसे बड़ा बजट है।"

#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश बजट 2026 पर कहा, "आज उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा बजट पेश होने जा रहा है। यह राज्य के इतिहास में आंकड़ों के हिसाब से सबसे बड़ा बजट है। यह इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा, राज्य के विकास को तेज करेगा और… pic.twitter.com/vcvHFGrGBb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
11 Feb 20269:01:35 AM

UP Budget 2026 Live: बजट संकल्प को नई ऊर्जा, दिशा प्रदान करेगा- सीएम योगी

UP Budget 2026 Live: सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, ''PM मोदी के मार्गदर्शन में नए यूपी का निर्माण। समृद्ध राज्य निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर। आज यूपी विधानमंडल में बजट पेश होगा।''

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' विकास और समृद्धि के एक अभूतपूर्व दशक का साक्षी बन रहा है।

जन-जन के अटूट विश्वास और आशीर्वाद के फलस्वरूप, आपकी सरकार आज लगातार 10वीं बार उत्तर प्रदेश विधान मंडल में प्रदेश के सर्वसमावेशी…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 11, 2026
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us