विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Board Exams 2022: परीक्षा में लखनऊ में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के 89406 परीक्षार्थी हुए शामिल, माध्यमिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव केंद्रों का करती रहीं निरीक्षण

By Vrinda SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 24 Mar 2022 07:53 AM (IST)Updated: Thu, 24 Mar 2022 11:29 AM (IST)

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षाएं गुरूवार से शुरू हो चुकी हैं। सुबह 630 बजे से ही विद्यार्थी परीक्षा ...और पढ़ें

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के लिए लाइन में लगे डात्र।
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के लिए लाइन में लगे डात्र।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुका है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं गुरूवार से शुरू हो चुकी हैं। सुबह 6:30 बजे से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पहुंच गए और अपने रोल नंबर के अनुसार परीक्षा कक्ष की तलाश की। सुबह 7:00 बजे से परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश देना शुरू कर दिया गया। इस बार लखनऊ से हाईस्कूल में 47075 तथा इंटरमीडिएट में 42331 कुल 89406 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं।

एक नजर परीक्षा से जुड़े आंकड़ों पर

  • कुल परीक्षा केंद्र- 127
  • परीक्षा के लिए लगाए गए कुल केंद्र व्यवस्थापक- 127
  • परीक्षा में लगाए गए कुल बाह्य केंद्र व्यवस्थापक- 127
  • विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की संख्या- 126
  • सेक्टर मजिस्ट्रेट की संख्या- 20
  • सचल दल- 6
  • परीक्षा में लगाए गए कक्ष निरीक्षकों की संख्या- 5000
  • हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या- 47075
  • इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों की संख्या- 42331
  • कुल परिक्षार्थियों की संख्या- 89406

कड़े पहरे में रखे गए हैं प्रश्नपत्र : परीक्षा शुरू होने से पूर्व केंद्र के स्ट्रांग रूम के डबल लाक में रखे प्रश्नपत्र को निकालने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट का उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। प्रश्नपत्र के सील्ड बंडल को केंद्र व्यवस्थापक (प्रधानाचार्य), बाह्य केंद्र व्यवस्थापक (राजकीय/ एडेड विद्यालय के लगाए गए प्रधानाचार्य) और स्टैटिक मजिस्ट्रेट (जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी) की मौजूदगी में ही खोला जाएगा। इनकी उपस्थिति में ही प्रश्नपत्र का बंडल खोलकर विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।

नकलविहीन परीक्षा कराए जाने के लिए मजबूत इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा कक्ष में केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त अन्य किसी को भी मोबाइल अथवा इलेक्ट्रानिक उपकरण के साथ प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके भी निर्देश दिए गए हैं।

आराधना शुक्ला, अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा

इस विषय की है परीक्षा

हाईस्कूल: हिंदी: प्रारंभिक हिंदी

समय: 8 से 11.15

इंटरमीडिएट: सैन्य विज्ञान

समय: 8 से 11.15

हिंदी सामान्य हिंदी

समय: 2 से 5.15