विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बच्चों को शुभकामनाएं, अपर मुख्य सचिव ने किया केन्द्रों का निरीक्षण

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 24 Mar 2022 10:01 AM (IST)Updated: Thu, 24 Mar 2022 12:17 PM (IST)

UP Board Exams 2022 जिला मुख्यालयों के साथ ही राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। 12 अप्रैल तक ...और पढ़ें

UP Board Exams 2022: गुरूवार से हाई स्कूल तथा इंटर की परीक्षाओं प्रारंभ
UP Board Exams 2022: गुरूवार से हाई स्कूल तथा इंटर की परीक्षाओं प्रारंभ

लखनऊ, जेएनएन। विश्व की सबसे बड़ी परीक्षा का आयोजन कराने वाले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने गुरूवार से हाई स्कूल तथा इंटर की परीक्षाओं को प्रारंभ कर दिया है। बोर्ड के अधिकारियों की कड़ी निगरानी में परीक्षा हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं तो अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा अराधना शुक्ला ने केन्द्रों का निरीक्षण किया और बच्चों को फूल देकर उनका हौसला भी बढ़ाया।

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा अराधना शुक्ला से गुरुवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान सेंटर्स का निरीक्षण किया। लखनऊ में वह टीम के कई सेंटर्स पर गईं। जुबली इंटर कालेज में भी उन्होंने व्यस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को फूल देकर उनका हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने बोर्ड के सभी अधिकारियों को नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए निर्देश भी दिए।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह परीक्षार्थियों के लिए संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि प्यारे विद्यार्थियों यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आरम्भ हो गई हैं। सभी परीक्षार्थी पूर्ण एकाग्रता के साथ बिना किसी तनाव के परीक्षा में सम्मिलित हों। आपका परिश्रम अवश्य फलीभूत होगा व निश्चित ही सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से दो पालियों में प्रारंभ हो गई है। इस बार की परीक्षा, 51,92,689 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल के कारण करीब दो वर्ष बाद हो रही परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के साथ यूपी बोर्ड के कर्मियों की भी परीक्षा हो रही है। वर्ष 2021 में कोविड संक्रमण के कारण बोर्ड की परीक्षाएं नहीं कराई गई थी, सभी परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया था।

सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर व वेबकास्टिंग के माध्यम से मानिटरिंग करने के लिए डीवीआर के साथ राउटर लगाए गए हैैं। जिला मुख्यालयों के साथ ही राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। 12 अप्रैल तक होने वाली इस परीक्षाओं में नकल रोकने के कड़े इंतजाम भी है।

हर जिले में जिला प्रशासन की ओर से जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति के साथ ही सचल दस्तों का गठन किया है। इसके अलावा शासन व प्रशासन के उच्च अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 एक नजर में

हाईस्कूल परीक्षार्थी - 27,81,654

बालक - 15,53,198, बालिकाएं - 12,28,456

इंटर के परीक्षार्थी - 24,11,035

बालक - 13,24,200, बालिकाएं - 10,86,835

कुल परीक्षा केंद्र - 8,373

परीक्षा की समय सारिणी

- हाईस्कूल परीक्षा 12 दिन चलेंगी। (सुबह 8.00 से 11.15 बजे तक)

- इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 दिन चलेंगी। (अपरान्ह 2.00 से 5.15 बजे तक)

अन्य खास बातें

- संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों की सख्त निगरानी, एलआइयू भी रहेगी सक्रिय।

- सभी जिलों में परीक्षार्थी उपस्थिति पंजिका पर क्रमांकित कापियों का कोड भी डालेंगे।

- जिन केंद्रों पर छात्राएं अपने ही स्कूल में परीक्षा देंगी वहां पर दूसरे कालेज का केंद्र व्यवस्थापक।

- परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद होने या न चलने पर केंद्र व्यवस्थापक व अफसरों पर कार्रवाई।

- अति संवेदनशील केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरे समय रहेगा, सचल दल के साथ पुलिस बल मौजूद होगा।

- परीक्षार्थियों से अभद्रता नहीं होगी, नकल होने पर कक्ष निरीक्षक व केंद्र व्यवस्थापक पर कार्रवाई होगी।

- नकल होने पर जिलाधिकारी, डीआइओएस व जेडी सामूहिक रूप से जिम्मेदार होंगे।

केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों की आनलाइन ड्यूटी

बोर्ड परीक्षाओं में पहली बार साफ्टवेयर के माध्यम से केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व वाह्य कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गयी है, ताकि परीक्षा में पारदर्शिता व शुचिता बनी रहे। कुल 1,37,084 परीक्षा कक्षों में 2,74,168 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गयी है, जिसमें 50 प्रतिशत वाह्य कक्ष निरीक्षक हैं। ये प्रयोग सफल होना बड़ी चुनौती है, क्योंकि इसके पहले परीक्षार्थियों की हाजिरी का मोबाइल एप फेल हो चुका है और इस बार घोषित होने से पहले ही परीक्षा कार्यक्रम भी लीक हुआ है।

आम लोग कर सकते इनका इस्तेमाल

जन सामान्य की सुविधा के लिए ई-मेल वाट्सअप ट्विटर, फेसबुक, हेल्प लाइन व फैक्स नंबर जारी किए गए हैं जो निम्नवत है -

ई-मेल - uoboardexam2022@gmail.com

फेसबुक- upboardExam2022

वाट्सअप-8840850347

ट्विटर- @upboardexam2022

हेल्पलाइन नंबर- प्रयागराज- 18001805310, 18001805312

लखनऊ- 18001806607, 18001806608

फैक्स नबर- 0522 2237607।