Move to Jagran APP

यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- सेवा कार्यों से संगठन को मजबूती प्रदान करें कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 09:53 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 09:53 PM (IST)
यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- सेवा कार्यों से संगठन को मजबूती प्रदान करें कार्यकर्ता
यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- सेवा कार्यों से संगठन को मजबूती प्रदान करें कार्यकर्ता

लखनऊ, जेएनएन। सेवा कार्यों से संगठन को मजबूती प्रदान करने का मंत्र देते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। वर्चुअल सम्मेलनों की शृंखला में बुधवार को कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने आगामी चुनावी तैयारी में जुटने और बूथ कमेटियों का सत्यापन करने को कहा। साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।

loksabha election banner

यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों में जहां कार्यकर्ताओं की भूमिका केवल चुनाव लड़ने और राजनीतिक कार्यक्रमों तक ही सीमित रहती है, वहीं भाजपा अंत्योदय का संकल्प लेकर सेवा कार्यों को मूलाधार मानती है। यही ध्येय और कार्यकर्ताओं का अच्छा व्यवहार ही भाजपा को अन्य दलों से अलग करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस कारण भारत आज पूरी दुनिया में सम्मान पा रहा है और उत्तर प्रदेश एक मॉडल राज्य के रूप में स्थापित हुआ। चीन पर कूटनीतिक जीत का श्रेय मोदी को देते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार भारत बिना लड़े ही अपनी बात मनवाने में कामयाब रहा।

बुधवार को 45 विधानसभा क्षेत्रों के वर्चुअल सम्मेलनों में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, आशुतोष टंडन, सुरेश राणा, श्रीकांत शर्मा, भूपेंद्र चौधरी, सतीश महाना, स्वामी प्रसाद मौर्य, अनिल राजभर, रामनरेश अग्निहोत्री, सतीश द्विवेदी, नीलकंठ तिवारी, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह, संदीप सिंह, आनंद स्वरूप शुक्ल, नीलिमा कटियार व सुरेश पासी के अलावा सांसद कांता कर्दम, राजेश वर्मा, कौशल किशोर, शिवप्रताप शुक्ला, सुब्रत पाठक, संजय सेठ, विनोद सोनकर व प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

47 सम्मेलन गुरुवार को : भाजपा के वर्चुअल विधानसभा क्षेत्र सम्मेलनों की शृंखला में गुरुवार को 47 सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनको प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ.दिनेश शर्मा समेत केंद्र व प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी संबोधित करेंगे। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि अब तक 190 सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कस्ता क्षेत्र व संगठन महामंत्री सुनील बंसल टूंडला के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

ये भी करेंगे सम्बोधित : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य-बुढाना, दिनेश शर्मा-बिठूर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही-झांसी, मुकुट बिहारी वर्मा- कालपी, श्रीकांत शर्मा-मानिकपुर, भूपेंद्र सिंह-बदलापुर, सिद्धार्थ नाथ सिंह-लखनऊ कैंट व बस्ती, डॉ.महेन्द्र सिंह-कासगंज, ब्रजेश पाठक-सिकंदराराऊ, सुरेश राणा-अलीगंज, अनिल राजभर-बैरिया, राम नरेश अग्निहोत्री- उन्नाव, सतीश द्विवेदी-दुद्धी, अशोक कटारिया-खुर्जा, स्वाती सिंह-महमूदाबाद, अतुल गर्ग-रामकोला, डॉ.नीलकंठ तिवारी-चमरोव्वा, चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय-असमौली, गिरीश यादव-चिल्लूपार और महेश गुप्ता-जमनियां, विधानसभा क्षेत्र सम्मेलनों में संवाद करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.