Move to Jagran APP

यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- राजनीति के साथ सामाजिक सरोकार भी जरूरी

यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद उनके जीवन ने जुड़े संस्मरणों सामने रखे।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 12:29 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 07:24 AM (IST)
यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- राजनीति के साथ सामाजिक सरोकार भी जरूरी
यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- राजनीति के साथ सामाजिक सरोकार भी जरूरी

लखनऊ, जेएनएन। जनसंघ संस्थापक व प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पौधारोपण कर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का जयघोष किया। यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गांव सेंथा में पौधा रोपने के बाद कार्यकर्ताओं से राजनीतिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहने का आह्वान किया। वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की और प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया।

loksabha election banner

यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद उनके जीवन ने जुड़े संस्मरणों सामने रखे। उन्होंने कहा कि मुखर्जी का सपना 'एक राष्ट्र, एक विधान' था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह पूरा करने में जुटे हैं। करीब सात दशक बाद कश्मीर समस्या का समाधान करके स्व.मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। स्वतंत्रदेव ने धारा 370 व 35 ए की समाप्ति को प्रत्येक भारतीय का स्वप्न साकार होना बताया।

महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी मुख्यालय में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डॉ.मुखर्जी के बलिदान की याद दिलाते हुए सेवा कार्य में भी जुटे रहने पर जोर दिया। उनका कहना था कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहना भाजपा कार्यकर्ता के संस्कार में शामिल होता है। मुखर्जी की जयंती पर पूरे प्रदेश मेें सुरक्षित शारीरिक दूरी व संक्रमण बचाव के नियमों का पालन करते हुए अपने घरों व कार्यालयों में डॉ.श्यामा प्रसाद के चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए।

दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को राजधानी के सिविल अस्पताल में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौर्य ने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के सच्चे सपूत थे । देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.