Move to Jagran APP

UP Politics: यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- झूठ और फरेब की बुनियाद पर टिका सपा का अधिवेशन

SP Convention यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा के ब्रांड एंबेसडर जंगलराज भ्रष्टाचार तुष्टीकरण और भाई-भतीजावाद हैं। प्रदेश की जनता चार बार सपा की सरकार देख चुकी है और वह भली भांति जानती है कि सपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं था।

By JagranEdited By: Umesh TiwariPublished: Wed, 28 Sep 2022 07:52 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 07:52 PM (IST)
UP Politics: यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- झूठ और फरेब की बुनियाद पर टिका सपा का अधिवेशन
UP News: यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पांचवीं बार सपा का सूपड़ा साफ करेगी जनता।

UP News: लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अधिवेशन (Samajwadi Party State Convention) पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूरी सपा में दूसरा कोई योग्य व्यक्ति नहीं है, पांच साल से सपा को दूसरा राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष नहीं मिल रहा है। यह परिवारवाद का सबसे बड़ा उदाहरण है। सपा का अधिवेशन झूठ और फरेब की बुनियाद पर टिका है और जनता को गुमराह नहीं कर पाएगा। जनता पांचवीं बार 2024 में सपा का सूपड़ा साफ करने जा रही है।

loksabha election banner

सपा के ब्रांड एंबेसडर जंगलराज और तुष्टीकरण

यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा के ब्रांड एंबेसडर जंगलराज, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और भाई-भतीजावाद हैं। प्रदेश की जनता चार बार सपा की सरकार देख चुकी है और वह भली भांति जानती है कि सपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं था। प्रदेश में निवेश की बात ही छोड़िए, विकास में भी भेदभाव किया जाता था।

प्रदेश की की बदहाली के लिए सपा जिम्मेदार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की बदहाली के लिए सबसे अधिक अगर कोई जिम्मेदार है, तो वह सपा ही है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडे, माफिया, अपराधियों और दंगाइयों को राजनीतिक संरक्षण के एक नहीं सैंकडों उदाहरण है। आज योगी सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है, तो सपा को पीड़ा हो रही है।

प्रदेश में विकास की नई गंगा बह रही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े पांच वर्षों में प्रदेश की छवि देश दुनिया में बदली है। उसी का नतीजा है कि विदेशी कंपनियां भी अब प्रदेश में निवेश कर रही हैं। प्रदेश में विकास की नई गंगा बह रही है। गरीबों किसानों, अल्पसंख्यकों और मजलूमों सहित समाज के सभी वर्गों के नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : अखिलेश ने 2024 के लिए दिया दलित-पिछड़ों की एकता का मंत्र, बोले- भाजपा को सिर्फ सपा ही हरा सकती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.