Move to Jagran APP

मोदी-योगी सरकारें अंत्योदय के सपने को कर रहीं साकार, पं. दीनदयाल जयंती पर बोले यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह

Pt. Deendayal Upadhyay Jayanti भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूरे उत्तर प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 25 Sep 2022 09:52 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 09:52 PM (IST)
मोदी-योगी सरकारें अंत्योदय के सपने को कर रहीं साकार, पं. दीनदयाल जयंती पर बोले यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह
UP News: पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस र हुए कार्यक्रमों में शामिल हुए भाजपा नेता व पदाधिकारी।

UP News: लखनऊ, राज्य ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर रविवार को पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर अंत्योदय के प्रणेता के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। इस अवसर पर कानपुर देहात में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने मोदी-योगी सरकारें समाज के हित में लगातार काम करते हुए अंत्योदय के सपने को पूरा करने का कार्य कर रही है।

loksabha election banner

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कानपुर देहात, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह प्रयागराज, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चित्रकूट व ब्रजेश पाठक सिद्धार्थनगर और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, निगम, आयोग, बोर्डों के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व अन्य प्रमुख नेता प्रदेश में अलग-अलग बूथों पर पं.आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार हमें सदैव समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। भाजपा सरकार मे समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंच रही हैं। गांवों का विकास हो रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों को बिना-भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें लोक कल्याण के संकल्प के साथ काम करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित हैं।राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब में बूथ सं. 265 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय सदैव कहते थे कि राष्ट्र सर्वोपरि है। वह चाहते थे कि देश में कोई भूखा न सोए, किसी की भी दवा और इलाज के अभाव में मौत न हो। वह समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास चाहते थे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार एकात्म मानववाद और अंत्योदय की कल्पना को साकार कर कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.